मुख्य बातें

छत्तीसगढ़ में बीजेपी मनाएगी GST उत्सव: GST की नई दरें आज से लागू, BJP आज से करेगी प्रचार प्रसार; मंत्री विधायक निकलेंगे सड़कों पर – Raipur News

छत्तीसगढ़ में बीजेपी मनाएगी GST उत्सव:  GST की नई दरें आज से लागू, BJP आज से करेगी प्रचार प्रसार; मंत्री विधायक निकलेंगे सड़कों पर – Raipur News


केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए GST 2.0 में दरों को लेकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज से बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार अभियान शुरू कर रही है। पार्टी ने इसे ‘GST उत्सव’ के रूप में मनाने का ऐलान किया है।

.

इस मौके पर प्रदेश के मंत्री, विधायक और पार्टी के अन्य नेता सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक प्रचार प्रसार कर रहे है। GST 2.0 से कारोबारियों और आम जनता को क्या राहत मिलेगी? इसकी जानकारियां साझा कर रहे है।

छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओपी चौधरी।

छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओपी चौधरी।

जीएसटी उत्सव को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और प्रदेश की जनता को सौगात दिया है।

मैं हर कारोबारी से अपील करता हूं, कि जिस सामान्य का मूल्य ज्यादा कम हुआ है, उसे आम जनता को उपलब्ध करवाएं। जनता कारोबारियों के लिए भगवान है। हमे जनता के लिए समर्पित होकर काम करना है। इससे परचेसिंग पावर बढ़ेगी और देश की आर्थिक व्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी।

हर वर्ग को राहत: बीजेपी

BJP का दावा है कि नई GST दरें आम जनता और व्यापारियों के लिए राहत लेकर आई हैं। इसके तहत कई जरूरी वस्तुओं और सेवाओं पर कर दरों में कमी की गई है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सीधा लाभ होगा। पार्टी के नेता जनता के बीच जाकर यह बताएंगे कि कैसे नई दरें रोजमर्रा के खर्चों को कम करने में मदद करेंगी।

सम्मेलन का होगा आयोजन

भारतीय जनता पार्टी देशभर में GST 2.0 के फायदे गिनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित करेगी।

इस सम्मेलन के जरिए बीजेपी नेता GST 2.0 के फायदे आम जनता को बताएंगे। बीजेपी के आला नेताओं ने जिला स्तर के नेताओं को ट्रेनिंग देकर इसके लिए तैयार कर दिया है।

बीजेपी ने GST 2.0 का प्रचार प्रसार करने राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समिति का गठन भी किया है। इस समितियों में सांसद-विधायक शामिल है, जो इस पूरे कार्यक्रम की सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक मानीटरिंग करेंगे।

कैंपेन का रोडमैप तैयार

पार्टी ने प्रदेशभर में सम्मेलन, प्रचार अभियान और सोशल मीडिया कैंपेन चलाने का रोडमैप तैयार किया है। इसके लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी बनाई गई है, जिसमें महामंत्री यशवंत जैन को संयोजक नियुक्त किया गया है।

सदस्य के तौर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, जगदलपुर महापौर संजय पांडेय और रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *