मुख्य बातें

सिंगर हनी सिंह बोले- मेरा नाम लेकर मशहूर मत हो: यह दाढ़ी धूप में सफेद नहीं हुई; रफ्तार ने कहा था- वह रैप नहीं जानते – Jalandhar News

सिंगर हनी सिंह बोले- मेरा नाम लेकर मशहूर मत हो:  यह दाढ़ी धूप में सफेद नहीं हुई; रफ्तार ने कहा था- वह रैप नहीं जानते – Jalandhar News


सिंगर हनी सिंह, रफ्तार और बादशाह। – फाइल फोटो

हिंदी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित रैपर हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हनी सिंह ने हाल ही में लाइव आकर अपनी आने वाली एल्बम की घोषणा की है। इसमें 51 गाने हैं और यह एल्बम 26 सितंबर को रिलीज होगी।

.

इस दौरान हनी सिंह ने बिना नाम लिए बॉलीवुड रैपर रफ्तार और बादशाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि हनी सिंह को रैप करना नहीं आता, उन्हें अब उनके गानों से असली रैप का मतलब पता चलेगा। लाइव सेशन के दौरान हनी सिंह का अंदाज बेबाक और तीखा नजर आया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनकी दाढ़ी धूप में सफेद नहीं हुई।

रफ्तार ने पॉडकास्ट में टिप्पणी की थी। इसके बाद हनी सिंह ने लाइव आकर जवाब दिया।

रैपर हनी सिंह ने और क्या-क्या कहा…

  • सवाल उठाने वालों को पता चलेगा रैप क्या होता है: हनी सिंह ने कहा- जो लोग मुझे कहते थे कि हनी सिंह को रैप करना नहीं आता, उन्हें मेरे आने वाले गाने सुनकर पता चलेगा कि रैप होता क्या है। मैंने कभी क्लेम नहीं किया कि मैंने भारत में हिप-हॉप शुरू किया है। तारीख इसका सबूत है और तारीख बताएगी कि किसने क्या शुरू किया।
  • सबसे बेहतर कौन है, यह लोग तय करेंगे: उन्होंने आगे कहा- अगर मैं वह नहीं हूं, जिसने हिप-हॉप सबसे पहले शुरू किया, तो भी फर्क नहीं पड़ता। असली बात यह है कि सबसे बेहतर कौन है। यह हमारे लोग और हिप-हॉप लवर ही बताएंगे।
  • पॉडकास्ट पर अपनी हरकतें बंद करें: हनी सिंह ने रफ्तार और बादशाह का नाम लिए बिना कहा- जो लोग पॉडकास्ट में जाकर नेगेटिव बातें करते हैं, बुराइयां करते हैं और बेवजह मेरा नाम लेते हैं, ताकि उनके व्यूज बढ़ जाएं, उन्हें ऐसी घटिया हरकतें बंद करनी चाहिए। घर में या स्टूडियो में बैठकर काम करो, उससे सब मिलेगा। यह 4 दिन की चांदनी है, फिर अंधेरी रात होगी।
  • बुराई करने वालों को कार्टून कहा: उन्होंने तीखे लहजे में कहा- मेरी बुराई कर तुम सोशल मीडिया पर मजाक बन रहे हो और कार्टून लग रहे हो बेटा। भगवान तुम्हें सद्बुद्धि दे और सीधे रास्ते पर लेकर जाए। मेरी नई एल्बम से सीखो कि म्यूजिक करना कैसे है।
  • बाल यूं ही सफेद नहीं हुए: हनी सिंह ने कहा कि वह आज तक ऐसी बातें करने से बचते रहे हैं, लेकिन अब जरूरी हो गया था कि वह सामने आएं और अपनी बात कहें। हनी सिंह ने अपनी दाढ़ी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये बाल यूं ही सफेद नहीं हुए। वक्त ने उन्हें बूढ़ा नहीं किया, बल्कि और मजबूत बनाया है।
हनी सिंह की नई आ रही एल्बम का पोस्टर।

हनी सिंह की नई आ रही एल्बम का पोस्टर।

नई एल्बम में विरोधियों को जवाब देने की झलक हनी सिंह की नई एल्बम 26 सितंबर को आ रही है। इसमें 51 गाने रहेंगे। न केवल म्यूजिक लवर्स, बल्कि पूरी इंडस्ट्री की इस एल्बम पर नजर है। हनी सिंह ने जिस अंदाज में अपने विरोधियों को जवाब दिया है, उससे साफ है कि उनके गानों में भी कहीं न कहीं इस विवाद की झलक दिख सकती है।

हनी सिंह, रफ्तार और बादशाह का रिश्ता इंडस्ट्री में लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। तीनों कभी एक साथ म्यूजिक की दुनिया में धूम मचाने वाले गायक रहे हैं, लेकिन वक्त के साथ उनके बीच दूरियां बढ़ गईं।

हनी सिंह और बादशाह के बीच ये है विवाद…

  • बादशाह ने ब्राउन रंग गीत का क्रेडिट न देने का आरोप लगाया: हनी सिंह और बादशाह की दुश्मनी नई नहीं है। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत माफिया मुंडीर ग्रुप से एक साथ की थी, लेकिन 2009 में दोनों ने यह ग्रुप छोड़ दिया। इसके बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ते चले गए। बादशाह ने कई मौकों पर दावा किया कि हनी सिंह का मशहूर गाना ब्राउन रंग उन्होंने लिखा था, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं मिला।
  • हनी ने कहा था- ब्राउन रंग लिखा है तो अपने लिए हिट गीत लिख लो: इस पर हनी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि अगर बादशाह ने वास्तव में ब्राउन रंग जैसा गाना लिखा है, तो वह अपने लिए एक हिट गाना क्यों नहीं बना पाए। इसके बाद से दोनों कई बार एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आए। हाल ही में हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में बादशाह पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें थूक कर चाटने वाला इंसान बताया था।

रैपर रफ्तार ने कहा था- हनी सिंह को रैप करना नहीं आता रफ्तार कई बार इंटरव्यू और पॉडकास्ट में यह कहते नजर आए कि हनी सिंह को रैप की गहराई नहीं आती। उन्होंने कहा था कि हनी सिंह की पॉपुलैरिटी रियल हिप-हॉप से अलग है। इस पर हनी सिंह पहले कभी सीधे प्रतिक्रिया नहीं देते थे, लेकिन अब उन्होंने बिना नाम लिए रफ्तार को जवाब दिया है।

रफ्तार ने कहा था, ‘मैंने विरोध को हमेशा अपने ऐल्गोरिद्म (लयबद्धता) में एक बढ़त के तौर पर देखा है।’ पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि ऐसा कौन सा कलाकार है, जो बोलता है कि वह अपने लिरिक्स खुद लिखता है, लेकिन लिखता नहीं है? इस पर रफ्तार ने हनी सिंह का नाम लिया था। इस बात का जवाब हनी सिंह ने अपने लाइव में दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *