मुख्य बातें

सोना ₹1392 बढ़कर ₹1.11 लाख के ऑल टाइम हाई पर: चांदी ₹1.32 लाख किलो के रिकॉर्ड पर पहुंची, इस साल सोना ₹35,005 महंगा हो चुका

सोना ₹1392 बढ़कर ₹1.11 लाख के ऑल टाइम हाई पर:  चांदी ₹1.32 लाख किलो के रिकॉर्ड पर पहुंची, इस साल सोना ₹35,005 महंगा हो चुका


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (22 September 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 22 सितंबर को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,392 रुपए बढ़कर 1,11,167 पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,09,775 रुपए पर था। वहीं चांदी भी 4,170 रुपए बढ़कर 1,32,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 1,28,000 रुपए पर थी।

इस साल सोना ₹35,005 और चांदी ₹46,153 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 33,613 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,11,167 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 41,983 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,32,170 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण

  1. वैश्विक अनिश्चितता: ट्रम्प के टैरिफ प्लान और व्यापार युद्ध के डर से निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर खरीद रहे हैं।
  2. केंद्रीय बैंकों की खरीद: चीन और रूस जैसे देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे मांग बढ़ी है।
  3. युद्ध और तनाव: रूस-यूक्रेन के युद्ध खत्म न होने से अस्थिरता से लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।
  4. महंगाई और कम ब्याज दरें: मुद्रास्फीति के डर और फेडरल रिजर्व की कम ब्याज दरों से सोना आकर्षक हो गया है।
  5. डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के चलते भी सोना महंगा हो रहा है।

इस साल ₹1 लाख 15 हजार तक जा सकता है सोना एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 15 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 40 हजार रुपए तक जा सकती है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा।

जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *