मुख्य बातें

अमराई, गेहूंखेड़ा-बीमाकुंज में कल बिजली कटौती: भोपाल के 55 इलाकों में असर; बावड़ियाकलां-बैरागढ़ रोड पर भी सप्लाई नहीं – Bhopal News

अमराई, गेहूंखेड़ा-बीमाकुंज में कल बिजली कटौती:  भोपाल के 55 इलाकों में असर; बावड़ियाकलां-बैरागढ़ रोड पर भी सप्लाई नहीं – Bhopal News

भोपाल के करीब 55 इलाकों में बुधवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।

.

जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें अमराई, गेहूंखेड़ा, सागरकुंज, बीमाकुंज, बंजारी, बावड़ियाकलां, विनीतकुंज, बंजारी, राजहर्ष कॉलोनी, बैरागढ़ रोड समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 8 से 10 बजे तक बैरागढ़ चिचली, मीनाखेड़ी, दौलतपुर, विप्सना सेंटर, पीर बादली, सतगढ़ी, अमराई, गेहूंखेड़ा एवं आसपास।
  • सुबह 10 से 11 बजे तक सागर कुंज, बीमा कुंज, बंजारी ए सेक्टर, क्वॉलिटी होम्स एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक डीके देवस्थली फेस-1 और 2, पल्लवी नगर, ओपेल रेजीडेंसी, विक्टोरिया पार्क, सुरेंद्र रेजीडेंसी, पारस विला, सहयोग विहार, प्रधान स्टेट, खानूजा इन्क्लेव, सिद्धार्थ गार्डन, बावड़ियाकलां, सुमित्रा विहार, वरुण सोसायटी, पारस सिटी, जीआरपी कॉलोनी, मानसरोवर कॉम्पलेक्स, शंकर नगर, बीडीए कॉम्पलेक्स, 7 नंबर स्टॉप एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ग्रीन मिडोज कॉलोनी, विनीत कुंज ए सेक्टर, सीआई हाइट्स, सांई स्टील, आइना बंगलो, राजहर्ष कॉलोनी, बंजारी डी सेक्टर, आर्यव्रत हाउसिंग (ब्रिटिश पार्क), विजय नगर, वल्लभ नगर, ओम नगर, सेवन नगर, हलालपुरा बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, आरके रेजीडेंसी, आदित्य एवेन्यू, सुविधा विहार, सूरज नगर एवं आसपास के इलाके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *