मुख्य बातें

रामगढ़ में ज्वैलर्स शॉप लूट का खुलासा: पिस्टल दिखाकर लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार – Ramgarh (Jharkhand) News

रामगढ़ में ज्वैलर्स शॉप लूट का खुलासा:  पिस्टल दिखाकर लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार – Ramgarh (Jharkhand) News

गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा के रूपेश विश्वकर्मा उर्फ पंकज, बक्सर के धीरज मिश्रा, औरंगाबाद के राहुल यादव और पलामू के सौरभ राम उर्फ छोटू शामिल हैं।

रामगढ़ के गोलपार गणक मैरेज हॉल स्थित जेसी ज्वेलर्स में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

.

करीब एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की

घटना में अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर दुकान में लूटपाट की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अजय कुमार ने एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। टीम ने 1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की और करीब एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की।

ईंट भट्ठा क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी बोकारो में एक और ज्वैलर्स शॉप को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर गोबरदाहा के ईंट भट्ठा क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अपराधी बाइक से फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा के रूपेश विश्वकर्मा उर्फ पंकज, बक्सर के धीरज मिश्रा, औरंगाबाद के राहुल यादव और पलामू के सौरभ राम उर्फ छोटू शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *