मुख्य बातें

8 पैक्सों में 500 मीट्रिक टन वाले गोदाम बनेंगे: 3 पैक्सों में चहारदीवारी बनाई जाएगी, दरभंगा में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक – Darbhanga News

8 पैक्सों में 500 मीट्रिक टन वाले गोदाम बनेंगे:  3 पैक्सों में चहारदीवारी बनाई जाएगी, दरभंगा में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक – Darbhanga News


दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समेकित सहकारी विकास परियोजना से संबंधित जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले की सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य

.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि परियोजना से जुड़े सभी कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी बैठक करते हुए।

बैठक में प्रस्तावित योजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिनमें शामिल हैं…

08 पैक्सों में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदामों का निर्माण- इससे किसानों को उपज के भंडारण में सुविधा होगी और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने का अवसर मिलेगा।

20 पैक्सों में खाद और बीज व्यवसाय के लिए मार्जिन मनी उपलब्ध कराना- इससे समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज और खाद किसानों को मिल सकेगा।

03 पैक्सों की चहारदीवारी का निर्माण- पैक्स परिसरों की सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित होगा।

एक पैक्स में मिनी डेयरी की स्थापना- इससे दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा और ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का स्रोत प्राप्त होगा।

फसल खराब होने का खतरा कम होगा

इन प्रस्तावों के लागू होने से जिले के किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। गोदाम बनने से फसल खराब होने का खतरा कम होगा और किसान बेहतर दाम पर उपज बेच पाएंगे।

खाद और बीज की उपलब्धता से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। डेयरी योजना से दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण परिवारों की आमदनी में इजाफा होगा। पैक्स परिसरों के सुदृढ़ होने से सहकारी संस्थाओं का संचालन और अधिक प्रभावी होगा।

नई योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा

बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह-महाप्रबंधक, समेकित सहकारी विकास परियोजना, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए नई योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *