मुख्य बातें

ठहरा पंचायत में मनरेगा योजना में धांधली का आरोप: भाकपा माले के प्रखंड सचिव ने कई अधिकारियों को भेजा आवेदन, जांच की रखी मांग – Samastipur News

ठहरा पंचायत में मनरेगा योजना में धांधली का आरोप:  भाकपा माले के प्रखंड सचिव ने कई अधिकारियों को भेजा आवेदन, जांच की रखी मांग – Samastipur News

समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के ठहरा पंचायत में मनरेगा योजना में धांधली का मामला सामने आया है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने इस संबंध में कई अधिकारियों को आवेदन भेजा है।

.

यह आवेदन मनरेगा पीओ, बीडीओ, डीडीसी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है। प्रखंड सचिव ने ठहरा पंचायत की सभी मनरेगा योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाया है। कुछ योजनाओं की जांच पहले ही हो चुकी है, लेकिन कई योजनाएं अभी भी जांच के लिए बाकी हैं।

माले ने मांग की है कि सभी योजनाओं की जांच पूरी होने तक भुगतान रोका जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर बिना जांच के भुगतान किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसमें मनरेगा कार्यालय पर पुतला दहन, धरना प्रदर्शन, प्रतिवाद मार्च और अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शामिल है।

साथ ही देवपार पंचायत में ठहरा के व्यक्तियों द्वारा कराए गए कार्यों की भी जांच की मांग की गई है। माले ने कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *