मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 25 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है, ये 25,050 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। आज ऑटो, IT और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में बढ़त है।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.20% ऊपर 45,719 पर और कोरिया का कोस्पी 3,471 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.32% ऊपर 26,603 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15% चढ़कर 3,859 पर कारोबार कर रहा है।
- 24 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.37% नीचे 46,121 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.33% और S&P 500 में 0.28% की गिरावट रही।
5 मेनबोर्ड IPO में निवेश का मौका
| कंपनी | ओपनिंग | क्लोजिंग | प्राइस बैंड |
| शेषसाई टेक्नोलॉजीज लिमिटेड | 23 सितंबर | 25 सितंबर | ₹402 to ₹423 |
| आनंद राठी शेयर | 23 सितंबर | 25 सितंबर | ₹393 to ₹414 |
| ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज | 24 सितंबर | 26 सितंबर | ₹194 – ₹204 |
|
BMW वेंचर्स लिमिटेड |
24 सितंबर | 26 सितंबर | ₹94 – ₹99 |
| जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग | 24 सितंबर | 26 सितंबर | ₹220 – ₹232 |
कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 24 सितंबर को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 386 अंक गिरकर 81,716 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी करीब 113 अंक की गिरावट रही, ये 25,057 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…
