मुख्य बातें

हिमाचल में यमुना में डूबे 2 भाइयों का सुराग नहीं: हरिद्वार स्नान के बाद पांवटा साहिब पहुंचे; युवक को बचाने के लिए कूदे दोनों – Shimla News

हिमाचल में यमुना में डूबे 2 भाइयों का सुराग नहीं:  हरिद्वार स्नान के बाद पांवटा साहिब पहुंचे; युवक को बचाने के लिए कूदे दोनों – Shimla News


कमलेश और रजनीश के शव अभी नहीं मिले हैं।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में बीते मंगलवार को यमुना नदी में डूबे युवकों की तलाश में प्रशासन ने तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। स्थानीय प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन में 6 टीमें तैनात की हैं, जो लगातार तलाशी में जुटी हुई हैं।

.

मंगलवार को यमुना घाट के पास हुई इस घटना में तीन युवक नदी में बह गए थे। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले अमित (23) नाम का लड़का नदी में नहाने उतरा और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दो सगे भाई कमलेश (22) और रजनीश (20) भी नदी में उतरे, लेकिन वे भी तेज बहाव में बह गए।

अमित का शव कल शाम को हरियाणा के कलेसर से बरामद हो गया था।

कलेसर से मिला अमित का शव

सर्च ऑपरेशन टीमों ने बीते कल हरियाणा के कलेसर से अमित का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव की पहचान अमित के रूप में की है। वहीं, कमलेश और रजनीश का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नदी में डूबे दोनों भाइयों के दादा को जैसे ही पोतों के डूबने की खबर मिली, वह बेहोश हो गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, और पूरे शिलाई क्षेत्र में शोक की लहर है।

SHO बोले- दो युवकों की तलाश जारी

SHO पांवटा साहिब देवी सिंह नेगी ने बताया कि एक युवक का शव बरामद हो गया है, जबकि लापता 2 लड़कों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि सर्च टीमें लगातार ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों लड़के अपने कुल देवता के स्नान के लिए हरिद्वार गए हुए थे। गांव के काफी संख्या में लोग भी देवता के साथ हरिद्वार गए थे। सोमवार शाम को ही ये लोग हरिद्वार से लौटने के बाद पांवटा साहिब पहुंचे थे, और मंगलवार सुबह यह दुखद हादसा हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *