बेटे की मौत से माता-पिता बदहवास हैं। परिजन उन्हें संभाल रहे हैं।
धार में घर में घुसकर 5 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। आरोपी ने धारदार हथियार से मासूम के दो टुकड़े कर दिए। बचाने आई मां पर भी हमला किया। आरोपी की पहचान महेश मायड़ा निवासी जोबट के रूप में हुई है। फिलहाल, वारदात की वजह का पता नहीं चल पाया है।
.
मामला कुक्षी थाना इलाके के आली गांव में सुबह करीब 10:30 बजे का है। यहां धूलबहेड़ी मोहल्ले में बच्चा अपनी मां के साथ घर में था। आरोपी बाइक से वहां पहुंचा। घर में घुसा और धारदार हथियार से बच्चे पर ताबड़तोड़ वार किए।
आरोपी ने भागने की कोशिश की, तो परिजन और गांव वालों ने उसे पकड़ कर बांध दिया। उसकी जमकर पिटाई भी की। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़वाया। उसे मेडिकल के लिए ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
आरोपी ने विकास की गर्दन पर वार किया। इससे उसका धड़ अलग हो गया।
पिता और मां घर के अंदर थे पुलिस के मुताबिक, कुक्षी से करीब सात किलोमीटर दूर आली गांव में कालू सिंह परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह घर में कालू सिंह, उनकी पत्नी सोना बाई और 5 साल का बेटा विकास था। सोना बाई घर में काम कर रही थी जबकि विकास आंगन में खेल रहा था।
इसी दौरान बाइक सवार महेश वहां पहुंचा। आते ही उसने बच्चे के सिर और हाथ पर वार कर दिया। पलक झपकते ही विकास का सिर, धड़ से अलग हो गया। सोना बाई बचाने आई, तो महेश ने उसके कंधे और हाथ में हमला किया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े।
देखिए तीन तस्वीरें…

महेश ने विकास की मां सोना बाई पर भी हमला किया। उसके हाथ पर चोट आई है।

वारदात के वक्त विकास के पिता कालू सिंह घर के अंदर थे।

आरोपी महेश को गिरफ्तार कर पुलिस मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। वहां उसकी मौत हो गई।
सुबह से बाइक लेकर घूम रहा था सोना बाई ने बताया कि आरोपी सुबह से बाइक लेकर गांव में घूम रहा था। वह घर में कब घुस गया, पता नहीं चला। कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव ने कहा- आरोपी ने बच्चे की गर्दन पर वार किया था। एफएसएल टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए पहुंची है।
एसपी ने कहा- लोगों ने आरोपी को पीटा, मौत धार एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसके परिजन के मुताबिक कई दिन से वह घर से गायब था। शुक्रवार को एक घर में घुसकर बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। परिजन और लोगों ने उसे बांधकर पीटा। अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी की भी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
पन्ना में 5 साल के बच्चे-मां की हत्या

पन्ना जिले में महिला और उसके 5 साल के बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। महिला अपने घर में किराना दुकान चलाती थी। पति पंजाब में मजदूरी करता है। हमलावरों ने महिला और उसके बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंटा। घटना से गुस्साए ग्रामवासियों ने माधौगंज चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। पढे़ं पूरी खबर…
