नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 26 सितंबर को सेंसेक्स 733 अंक गिरकर 80,426 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 236 अंक की गिरावट रही, ये 24,655 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर्स गिरकर बंद हुए।
दिनभर के कारोबार के बाद कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा, हेल्थकेयर, PSU बैंक और IT सेक्टर 2% से ज्यादा गिरकर बंद हुए। फार्मा शेयरों में लौरस लैब्स, बायोकॉन और जायडस लाइफ के शेयर सबसे अधिक गिरे, ये सभी शेयर लगभग 8% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।
फार्मा शेयरों में यह गिरावट अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के ब्रांडेड या पेटेंटेड दवाई पर 100% टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद आई है। ये टैरिफ 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। टैरिफ से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें…

शेयर बाजार गिरने के तीन कारण
- अमेरिका के फार्मा टैरिफ: ट्रंप ने ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 100% टैरिफ लगाया है। जिससे भारत की फार्मा कंपनियों के शेयर जैसे- सन फार्मा, सिप्ला और बायोकॉन 2-5% गिर गए। भारत की जेनेरिक दवाओं पर असर कम है, लेकिन भविष्य में अनिश्चितता बनी हुई है।
- IT सेक्टर पर असर: एक्सेंचर कंपनी के कमजोर नतीजों और अमेरिका में H-1B वीजा की करीब 88 लाख रुपए फीस की खबर से भारतीय IT कंपनियों जैसे- विप्रो और टेक महिंद्रा के शेयर 2% गिरे हैं। डिमांड में सुधार न दिखने से 2025 में निफ्टी IT इंडेक्स 21% नीचे आया है।
- ग्लोबल मार्केट में गिरावट: ट्रंप के नए टैरिफ और अमेरिका में मजबूत आर्थिक डेटा से ब्याज दरें घटने की उम्मीद कम हुई। एशियाई मार्केट्स, जैसे निक्केई और हैंग सेंग 0.1-1% गिरे, और अमेरिकी मार्केट्स (S&P 500, नैस्डेक) भी 0.5% नीचे बंद हुए।
ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.87% गिरकर 45,355 पर और कोरिया का कोस्पी 2.45% नीचे 3,386 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.35% गिरकर 26,128 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.65% गिरकर 3,828 पर बंद हुआ।
- 25 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% नीचे 45,947 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.50% और S&P 500 में 0.50% की गिरावट रही।
25 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹5,097 करोड़ के शेयर्स बेचे
- 25 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 5,097.51 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,105.60 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹24,454.10 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹49,892.88 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
- अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।
गुरुवार को सेंसेक्स 556 अंक गिरा था
शेयर बाजार में 25 सितंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 556 अंक गिरकर 81,160 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 166 अंक की गिरावट रही, ये 24,891 पर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी रही थी।

