मुख्य बातें

जमशेदपुर के टुइलाडूंगरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन: परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने किया उद्घाटना, पंडाल और मूर्ति निर्माण में 20 लाख रुपए खर्च – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर के टुइलाडूंगरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन:  परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने किया उद्घाटना, पंडाल और मूर्ति निर्माण में 20 लाख रुपए खर्च – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर के टुइलाडूंगरी में सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। झारखंड सरकार के भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया।

.

इस अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान और समाजसेवी मोहन कर्मकार भी उपस्थित रहे।

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर दिया कि जमशेदपुर में यह पर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि जनमानस की आस्था और सामाजिक एकता का उत्सव बन चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि दुर्गा पूजा पूर्वी भारत, खासकर पश्चिम बंगाल और झारखंड में, अत्यंत उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। जमशेदपुर में रात्रि जागरण के दौरान लाखों श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़ पड़ते हैं।

इस अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान और समाजसेवी मोहन कर्मकार भी उपस्थित रहे।

इको-फ्रेंडली पंडाल का निर्माण कराया गया

पूजा समिति के महासचिव दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि इस वर्ष पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए एक इको-फ्रेंडली पंडाल का निर्माण कराया गया है। मूर्ति से लेकर सजावट तक सभी सामग्री पर्यावरण के अनुकूल हैं। इस भव्य पंडाल और मूर्ति के निर्माण में लगभग 20 लाख रुपए खर्च हुए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए समिति द्वारा स्वयंसेवकों की एक विशेष टीम तैनात की गई है, जो दर्शन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगी। पंडाल अब आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया है, और पूजा समिति ने सुरक्षा तथा सुविधा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *