डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग के आदेश पर अवैध निर्माण को तोड़ते हुए बुलडोजर
फरीदाबाद डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने शनिवार दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और साफ संदेश गया कि अब शहर में अवैध गतिव
.
लगातार मिल रही थी शिकायतें सेक्टर-89 स्थित अडोर समृद्धि जोकि एक लाइसेंस ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी है, की तरफ से लंबे समय से अतिक्रमण को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने पहले 17 सितंबर 2025 को दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी थी कि वे अपने स्तर पर अतिक्रमण हटा लें लेकिन दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया।
25 दुकानों पर चले बुलडोजर लेकिन चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण बरकरार रहने पर, आज दोपहर डीटीपी इंफोर्समेंट टीम ने दोबारा सख्त कदम उठाते हुए कॉलोनी के बाहर बनी मार्केट पर एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव चलाई। इस दौरान 25 दुकानों के अतिक्रमण हिस्से और ठेले हटाए गए, जिससे पूरे परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए कॉलोनीवासियों को राहत मिली।
