मुख्य बातें

धर्मशाला में कक्षा 6 की स्टूडेंट से रेप: तिब्बती मूल के युवक पर आरोप, पुलिस ने जांच के लिए थाने बुलाया – Dharamshala News

धर्मशाला में कक्षा 6 की स्टूडेंट से रेप:  तिब्बती मूल के युवक पर आरोप, पुलिस ने जांच के लिए थाने बुलाया – Dharamshala News

​कांगड़ा जिले की मैक्लोडगंज स्थित एक स्कूल परिसर में कक्षा 6 में पढ़ने वाली एक तिब्बती मूल की नाबालिग लड़की से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने आज (रविवार को) इस घटना की पुष्टि की। ​

.

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 23 सितंबर को स्कूल के फुटबॉल मैदान के पास हुई। लड़की जिस बाल गृह में रहती है, वहां के वार्डन ने मैक्लोडगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

वार्डन ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस घटना से बच्ची के साथ-साथ पूरे स्कूल समुदाय को गहरा सदमा लगा है। आरोपी की पहचान मैक्लोडगंज निवासी एक तिब्बती मूल के युवक के रूप में हुई है। शिकायत मिलने के बाद मैक्लोडगंज थाने के प्रभारी तुरंत पुलिस दल के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने मौके पर तथ्यों की पुष्टि की और घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए।

​बीएसएन और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

​स्थानीय पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच के बाद शिकायत को विश्वसनीय पाया गया। इसके बाद, कल मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 और पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 8 के तहत FIR दर्ज की गई है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया है।

​यह घटना स्थानीय तिब्बती समुदाय और स्कूल अधिकारियों के लिए गहरी चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि यह उस स्कूल परिसर में हुई जहां बच्चों के सुरक्षित महसूस करने की अपेक्षा की जाती है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि न्याय सुनिश्चित करने और छात्रों व अभिभावकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *