राजौंद की अनाज मंडी में खुले में पड़ा धान।
कैथल जिले के राजौंद की अनाज मंडी में पिछले 5-6 दिनों से धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों राजेश और महिपाल ने बताया कि धान की आवक कई दिन पहले शुर
.
इस बार धान की खरीद के लिए केवल हैफेड (HAFED) को अधिकृत किया गया है, जो पूरे सीजन खरीद का कार्य करेगी।
धान में नमी की जांच के बाद शुरू होगी खरीद
खरीद एजेंसी हैफेड के निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि धान की फसल में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई है। वे प्रतिदिन मंडी में आकर धान में नमी की जांच कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज कुछ ढेरियों की खरीद अवश्य की जाएगी।
मार्केट कमेटी सचिव ने स्पष्ट किया कि उनका कार्य मंडी में बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना है, जो पूरी तरह से किया गया है। उन्होंने भी धान में नमी की अधिक मात्रा को खरीद में देरी का मुख्य कारण बताया और कुछ ढेरियों की बिक्री की उम्मीद जताई। वहीं किसानों ने जल्द से जल्द धान खरीद की मांग की है।
