मुख्य बातें

खिलाड़ी खेल के माध्यम से कॅरियर बनाएं : जोबा मांझी – Chaibasa (West Singhbhum) News

खिलाड़ी खेल के माध्यम से कॅरियर बनाएं : जोबा मांझी – Chaibasa (West Singhbhum) News


.

मझगांव प्रखंड के खैरपाल में युवक संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक पदकंदुक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम लोकसभा सांसद जोबा मांझी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक निरल पूर्ति उपस्थित थे। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेनाम बादशाह चाईबासा बनाम टिक टॉक इलेवन चक्रधरपुर के बीच खेला गया। जिसमें 1-0 से चक्रधरपुर की टीम विजयी रही। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद सांसद जोबा माझी ने कहा कि खेल में अनुशासन और तालमेल जरूरी है। लक्ष्य भटकने पर खिताब से चूक सकते हैं। सांसद ने कहा कि खेल से कई लोगों ने कॅरियर बनाया है। आप भी कड़ी मेहनत करें, लक्ष्य निर्धारित कर खेलें, ताकि कॅरियर बना सकें।

विधायक निरल पूर्ति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि झारखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास पर कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को उचित मंच और सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास हो रहा है। विधायक ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इन खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने के लिए झारखंड सरकार स्कूल, पंचायत, प्रखंड, जिला व राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन करती है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को आयोजित समिति की ओर से सवा लाख रुपये का ईनाम दिया गया। वहीं उप विजेता टीम को 70 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गये। सांसद, विधायक के अलावा अन्य अतिथियों में जिला परिषद सदस्य रौशन पाट पिंगुवा, मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा, मानकी-मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष ठाकुर रौशन सिंकू, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *