18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को चांडिल-पुरुलिया-कुसुंडा-मुरी के बजाय चांडिल-गोविंदपुर-मुरी होकर चलेगी। (प्रतीकात्मक फोटो)
दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से चक्रधरपुर और आगरा डिवीजन में विकास कार्यों के कारण टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शर्ट ओरिजिनल किया गया है।
.
कुछ ट्रेनों का मार्ग बदलने का भी फैसला लिया गया है। इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है। रेलवे सर्कुलर के मुताबिक 29 सितंबर को 68043/68044 टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू, 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेरा-चक्रधरपुर मेमू और 68137/68138 टाटानगर-चांडिल बाजार-टाटानगर मेमू रद्द रहेगी।
वहीं, 29 सितंबर और 5 अक्टूबर को चलने वाली 68046/68045 आसनसोल-आगरा-आसनसोल में मेमू रद्द रहेगी। 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को चांडिल-पुरुलिया-कुसुंडा-मुरी के बजाय चांडिल-गोविंदपुर-मुरी होकर चलेगी।
8019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाडग्राम एक्सप्रेस को 29 सितंबर 3 और 5 अक्टूबर को बोकारो स्टील सिटी से शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। (प्रतीकात्मक फोटो)
इन ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ेगा असर
68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू को 4 अक्टूबर को आगरा में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। 13503/13504 बर्धमान-हटिया-बर्धमान एक्सप्रेस को 3 और 5 अक्टूबर को गोमो से शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाडग्राम एक्सप्रेस को 29 सितंबर 3 और 5 अक्टूबर को बोकारो स्टील सिटी से शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। वहीं, 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 5 अक्टूबर को 90 मिनट विलंब से चलेगी। 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को हटिया से 2 घंटे देर से खुलेगी।
