मुख्य बातें

शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला: सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 80,650 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी

शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला:  सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 80,650 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी


नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 29 सितंबर को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 250 अंक की तेजी के साथ 80,650 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 24,750 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर्स में तेजी और 9 शेयर्स में गिरावट है।

NSE के मेटल और PSU बैंक सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो, IT, मीडिया, फार्मा, रियल्टी और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी तेजी है। सिर्फ FMCG सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.02% गिरकर 44,892 पर और कोरिया का कोस्पी 1.29% चढ़कर 3,429 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.25% बढ़कर 26,455 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.13% चढ़कर 3,832.90 पर कारोबार कर रहा है।
  • 26 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.65% चढ़कर 46,247.29 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.44% और S&P 500 में 0.59% की तेजी रही थी।

26 सितंबर को FII ने 5,564 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 26 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 5,564 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,600 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹30,018 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹55,491 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

शुक्रवार को सेंसेक्स 733 अंक गिरकर बंद हुआ था

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 26 सितंबर को सेंसेक्स 733 अंक गिरकर 80,426 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 236 अंक की गिरावट रही, ये 24,655 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर्स गिरकर बंद हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *