स्पोर्ट्स डेस्क20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय महिला टीम ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने मंगलवार को ओपनिंग मैच में श्रीलंका को 59 रन के बड़े अंतर से हराया। गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में 271 रन चेज कर रही श्रीलंकाई टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। स्नेह राणा को 2 विकेट मिले। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू (43 रन) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ने 47 ओवर में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। एक रन DLS मैथड के कारण बड़ा। बारिश के कारण मैच 47-47 ओवर का कर दिया गया था। श्रीलंका से इनोका राणावीरा ने 4 विकेट झटके।
मैच में खास
- चामरी अटापट्टू श्रीलंका की ओर से 59वें वनडे मैच में कप्तानी कर रही हैं। सबसे ज्यादा वनडे में कप्तानी के मामले में उन्होंने शशिकला श्रीवर्धने को पीछे छोड़ा।
- दीप्ति शर्मा वनडे क्रिकेट में भारत की दूसरी टॉप विकेट टेकर बन गईं। उन्होंने नीतू डेविड को पीछे छोड़ दिया।
मैच विनर्स


दीप्ति-अमनजोत ने स्कोर 250 पार पहुंचाया
टीम इंडिया ने 124 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां दीप्ति शर्मा (53) और अमनजोत कौर (57 रन) ने शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया।

श्रीलंकाई टीम ने लगातार विकेट गंवाए
271 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खास नहीं रही। टीम ने 30 रन पर पहला विकेट गंवाया। उसके बाद कप्तान अटापट्टू और समरविक्रमा ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।
श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अचिनी कुलासुरिया, सुगंधिका कुमारी, उद्देशिका प्रबोधनी और इनोका राणावीरा।
मैच के अपडेट्स जानने के लिए नीचे LIVE ब्लॉक से गुजर जाइए
अपडेट्स
06:14 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच
06:12 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
प्रतीका रावल को पहला विकेट
46वें ओवर की चौथी बॉल पर श्रीलंका का आखिरी विकेट गिरा। इनोका राणावीरा को प्रतीका रावल ने LBW कर दिया। इसी विकेट के साथ भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का पहला मैच जीत लिया है।
05:54 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
श्रीलंका का 9वां विकेट गिरा, श्री चरनी को दूसरा विकेट
43वें ओवर में श्रीलंका ने 9वां विकेट गंवाया। यहां अचिनी कुलासुरिया (17 रन) को श्री चरनी ने कैच आउट कराया। उन्हें दूसरा विकेट मिला है।
05:36 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
स्नेह राणा को दूसरा विकेट, सुगंधिका को बोल्ड किया
37वें ओवर में श्रीलंका ने 8वां विकेट गंवाया। सुगंधिका कुमारी 10 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें स्नेह राणा ने बोल्ड कर दिया। स्नेह ने निलाक्षी डी सिल्वा (35 रन) को भी बोल्ड किया।
05:28 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
स्नेह राणा को पहला विकेट
35वें ओवर में स्नेह राणा ने अपना पहला विकेट लिया। उन्होंने निलाक्षी डी सिल्वा को बोल्ड किया, निलाक्षी ने 35 रन बनाए।
05:10 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
श्रीलंका ने 150 रन पूरे किए
श्रीलंका ने 31वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए। टीम से सुंगधिका कुमारी और निलाक्षी डी सिल्वा पिच पर मौजूद रहीं।
05:01 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दीप्ति शर्मा को तीसरा विकेट

दीप्ति शर्मा भारत से वनडे में दूसरी टॉप विकेट टेकर बन गई हैं।
29वें ओवर में भारत ने छठा विकेट लिया। दीप्ति शर्मा ने अनुष्का संजीवनी को मिड-विकेट पोजिशन पर कैच कराया। संजीवनी 10 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति ने चमारी अटापट्टू और कविशा दिलहारी को भी पवेलियन भेजा।
04:54 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
श्रीलंका का 5वां विकेट गिरा, दीप्ति को दूसरा विकेट
27वें ओवर में श्रीलंकाई टीम ने 5वां विकेट गंवाया। दीप्ति शर्मा ने कविशा दिल्हारी (15 रन) को विकेटकीपर रिचा घोष के हाथों कैच कराया। उन्होंने चमारी अटापट्टू (43 रन) को बोल्ड किया।
04:46 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
श्री चरनी ने हर्षिता समरविक्रमा को LBW किया
24वें ओवर में श्रीलंकाई टीम ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर हर्षिता समरविक्रमा 29 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें श्री चरनी ने LBW कर दिया।
04:02 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दीप्ति शर्मा ने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की, अटापट्टू आउट
चमारी अटापट्टू 43 रन बनाकर आउट हुई। उन्हें दीप्ति शर्मा ने बोल्ड किया। दीप्ति ने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की।
03:57 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
अटापट्टू-समरविक्रमा में फिफ्टी पार्टनरशिप

अटापट्टू-समरविक्रमा ने फिफ्टी पार्टनरशिप की।
14वें ओवर में श्रीलंकाई कप्तान चामरी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की। स्नेह राणा के ओवर की 5वीं बॉल पर अटापट्टू ने एक रन लेकर साझेदारी को 50 तक पहुंचाया। श्रीलंकाई टीम ने 30 रन पर पहला विकेट गंवाया था।
03:38 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
9 ओवर के पावरप्ले में श्रीलंका का स्कोर 45/1
271 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने पावरप्ले के 9 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना डाले हैं। ओपनर हसिनी परेरा 14 रन बनाकर आउट हुई। उन्हें क्रांति गौड़ ने बोल्ड किया।
03:29 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
क्रांति गौड़ ने हसिनी परेरा को बोल्ड किया

हसिनी परेरा 14 रन बनाकर आउट हुई।
7वें ओवर में भारत को पहला विकेट मिला। क्रांति गौड़ ने चौथी बॉल पर हसिनी परेरा को बोल्ड किया। परेरा 14 रन बनाकर आउट हुई।
03:01 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
श्रीलंका की बैटिंग शुरू
श्रीलंका ने 271 रन के टारगेट का पीछा करना शुरू कर दिया है। टीम से कप्तान चमारी अटापट्टू और हसिनी परेरा ओपनिंग करने उतरीं। भारत के लिए क्रांति गौड़ ने पहला ओवर फेंका।
02:36 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक: श्रीलंका को 271 रन का टारगेट
02:31 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
आखिरी बॉल पर विकेट, दीप्ति शर्मा 53 रन बनाकर आउट
47वें ओवर की आखिरी बॉल पर भारतीय टीम ने 8वां विकेट गंवाया। यहां दीप्ति शर्मा 53 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें अचिनी कुलासूरिया ने सुगंदिका कुमारी के हाथों कैच कराया। सुगंदिका के इस ओवर से 18 रन आए।
02:18 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दीप्ति शर्मा की फिफ्टी
46वें ओवर की तीसरी बॉल पर दीप्ति शर्मा ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने उदेशिका प्रबोधनी की बॉल पर एक रन लिया और 16वीं फिफ्टी पूरी की।
02:11 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
अमनजोत कौर 57 रन बनाकर आउट

44वें ओवर में भारतीय टीम ने 7वां विकेट गंवाया। यहां अमनजोत कौर 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उदेशिका प्रबोधनी ने विश्मी गुणरत्ने के हाथों कैच कराया। प्रबोधनी ने शतकीय साझेदारी को तोड़ा।

02:03 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
अमनजोत को तीसरा जीवनदान, गुणरत्ने से कैच छूटा
42वें ओवर में अमनजोत कौर को तीसरा जीवनदान मिला। सुगंदिका कुमारी के ओवर की चौथी बॉल पर विश्मी गुणरत्ने से कैच छूट गया।
01:51 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
बारिश के कारण खेल रुका
40वां ओवर पूरा होने के बाद मैदान पर बारिश आ गई। हालांकि, कुछ ही देर में पानी गिरना बंद हो गया और मैच दोबारा शुरू हो गया।
01:48 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
अमनजोत की 45 बॉल पर फिफ्टी

अमनजोत ने करियर की पहली फिफ्टी लगाई।
40वें ओवर में अमनजोत ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 45 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया। अमनजोत ने सुगंदिका कुमारी के ओवर की 5वीं बॉल पर दो रन निकाले और अर्धशतक पूरा किया।
01:39 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
अमनजोत के चौके से भारत 200 पार
39वें ओवर में भारतीय टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। अमनजोत सिंह ने उदेशिका प्रबोधनी के ओवर की 5वीं बॉल पर चौका लगाया और टीम को 200 पार पहुंचा दिया। टीम ने 124 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे।
01:34 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
अमनजोत को दूसरा जीवनदान, डी सिल्वा से कैच छूटा
38वें ओवर में अमनजोत कौर को दूसरा जीवनदान मिला। यहां पर सुगंदिका कुमारी के ओवर की तीसरी बॉल पर निलाक्षी डी सिल्वा से कैच ड्रॉप हो गया। 33वें ओवर में अचिनी कुलासूरिया से उनका कैच ड्रॉप हुआ।
01:27 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दीप्ति और अमनजोत के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप
35वें ओवर में दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने 7वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। इस साझदेारी ने भारतीय पारी को बिखरने से बचा लिया। टीम ने 124 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे।
01:20 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
अमनजोत कौर को जीवनदान, कुलासूरिया का कैच ड्रॉप
33वें ओवर में भारतीय बैटर अमनजोत कौर को जीवनदान मिला। कविशा दिल्हारी के ओवर की तीसरी बॉल पर अचिनी कुलासूरिया से उनका कैच ड्रॉप हुआ। अमनजोत मिडिल और ऑफ स्टंप की बॉल पर स्वीप करना चाहती थीं, लेकिन गेंद ने बल्ले का टॉप ऐज लिया और डीप मिडविकेट पर गई, जहां कुलासूरिया से कैच ड्रॉप हुआ।
01:07 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 150 पार, दीप्ति-अमनजोत खेल रहीं
31वें ओवर में भारतीय टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। कविशा दिल्हारी की चौथी बॉल पर दीप्ति शर्मा ने एक रन लिया और टीम स्कोर 150 पार कराया।
01:02 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भारत ने छठा विकेट गंवाया, रिचा घोष 2 रन बनाकर आउट
27वें ओवर की आखिरी बॉल पर भारत ने छठा विकेट गंवाया। यहां रिचा घोष (2 रन) को कप्तान चामरी अटापट्टू ने पवेलियन भेजा। टीम इंडिया ने 4 रन (120 से 124 रन) बनाने में 4 विकेट गंवा दिए है।
12:56 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
फोटो में फैंस का उत्साह देखिए
12:42 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भारत ने एक ओवर में 3 विकेट गंवाए

जेमिमा रॉड्रिग्ज शून्य पर पवेलियन लौटी।
26वें ओवर में भारतीय टीम ने तीन विकेट गंवाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर (21 रन), जेमिमा रॉड्रिग्ज (शून्य) और हरलीन देवल (48 रन) को इनोका राणावीरा ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने ओपनर प्रतीका रावल (37 रन) भी आउट किया।
12:30 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 100 पार हुआ, कप्तान हरमनप्रीत क्रीज पर
24वें ओवर में भारत ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इनोका राणावीरा के ओवर की दूसरी बॉल पर एक रन लेकर टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया।
12:12 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक, प्रतीका रावल 37 रन बनाकर आउट
20वें ओवर में भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। यहां पर ओपनर प्रतीका रावल 37 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें इनोका राणावीरा ने विश्मी गुणरत्ने के हाथों कैच कराया। राणावीरा ने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की।
12:01 PM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
प्रतीका-हरलीन की फिफ्टी पार्टनरशिप

17वें ओवर में ओपनर प्रतीका रावल और हरलीन देवल ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली। प्रतीका ने कविशा दिल्हारी की 5वीं बॉल पर एक रन लेकर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की।
11:47 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 50 पार, प्रतीका-हरलीन नाबाद
15वें ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रतीका ने कविशा दिल्हारी की पहली बॉल पर एक रन लेकर टीम का स्कोर 50 पार पहुंचा दिया।
11:27 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
शाम 5 बजे शुरू होगा मैच
11:18 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
गुवाहाटी में बारिश लौटी, खेल रुका हुआ है
गुवाहाटी में बारिश लौट आई है। इससे पहले अंपायर्स ने शाम 4:35 बजे मैच शुरू होने की बात कही थी। लेकिन, बारिश लौट आई और मैदान को भी कवर कर दिया गया।
10:42 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
बारिश रुकी, शाम 3:35 बजे खेल शुरू होगा
गुवाहाटी में बारिश रुक चुकी है। शाम 4:35 बजे खेल दोबारा शुरू होगा।
10:23 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पहले पावरप्ले में भारत का स्कोर 43/1, मंधाना आउट

भारतीय टीम ने 14 रन पर पहला विकेट गंवा दिया था। यहां ओपनर स्मृति मंधाना पवेलियन लौट गईं। ऐसे में प्रतीका रावल और हरलीन देवल ने 10 ओवर तक टीम को दूसरा झटका लगने नहीं दिया। 10वां ओवर समाप्त होते ही बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा है।

बरसापारा स्टेडियम में बारिश आने के बाद स्टंप उखाड़ता ग्राउंड स्टाफ।
09:48 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
स्मृति मंधाना 8 रन बनाकर आउट

स्मृति मंधाना ने लगातार दो बॉल पर चौके लगाए।
चौथे ओवर में भारत ने पहला विकेट गंवाया। यहां स्मृति मंधाना 8 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें उदेशिका प्रबोधनी ने विश्मी गुणरत्ने के हाथों कैच कराया।
09:45 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
प्रतीका रावल ने चौके से खाता खोला

प्रतीका रावल ने चौके से भारतीय टीम का खाता खोला। (BCCI)
ओपनर प्रतीका रावल ने चौका लगाकर भारतीय टीम का खाता खोला। उन्होंने पहले ओवर में अचिनी कुलासूरिया की दूसरी बॉल पर चौका लगाया।
09:32 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल ने परफॉर्म किया
मैच से पहले बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने राष्ट्रगान गाया। ओपनिंग सेरेमनी में बंगाली गायक पापोन ने अपनी शानदार आवाज के साथ फैंस का मनोरंजन किया। वहीं, जोई बरुआ ने जुबीन गर्ग के गाने गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 19 सितंबर को सिंगापुर में एक हादसे में जुबीन गर्ग की मौत हो गई थी।

मैच से पहले राष्ट्रगान गाती श्रेया घोषाल।

जोई बरुआ ने जुबीन गर्ग के गाने गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते बंगाली गायक पापोन।

ओपनिंग सेरेमनी के परफॉर्म करते कलाकार।
09:16 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया

भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारतीय कप्तान ने टॉस के बाद कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे। पिच बहुत अच्छी दिख रही है, उम्मीद है कि हम अच्छा स्कोर बनाएंगे।
08:59 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भारतीय टीम ने 2 फाइनल खेले
पिछले वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी थी। वहीं, श्रीलंकाई टीम तो क्वालिफाई ही नहीं कर पाई थी। भारतीय टीम दो बार (2005, 2017) इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाई। श्रीलंका ने अब तक एक भी फाइनल नहीं खेला है।
08:59 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भारत के खिलाफ महज 3 मैच जीता है श्रीलंका
भारत और श्रीलंका की विमेंस टीमों के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 31 जीते ,जबकि श्रीलंका को केवल 3 जीत मिली। वहीं, एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका।

08:58 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
स्मृति मंधाना नंबर-1 बैटर
भारतीय बैटर स्मृति मंधाना अपनी लगातार अच्छी बल्लेबाजी की वजह से ICC वनडे बैटिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। 29 साल की इस खिलाड़ी ने अकेले 2025 में 4 वनडे शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं और इस साल अपनी 14 पारियों में उनका औसत 62 का रहा है। आज के मुकाबले में भी स्मृति पर सभी की नजर रहेगी। वहीं, बॉलिंग में स्नेह राणा ने इस साल शानदार परफॉर्म किया है। वे इस साल टीम की टॉप विकेट टेकर हैं।

08:58 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हर्षिता समरविक्रमा पर होंगी नजरें
इस साल हर्षिता समरविक्रमा श्रीलंका के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। 2025 में उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं। इनमें सबसे बड़ी पारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 77 रन की रही, जिससे श्रीलंका को जीत मिली। वहीं, देवमी विहंगा बॉलिंग में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने टीम के लिए इस साल सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

08:58 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
बरसापारा में पहला विमेंस वनडे खेला जाएगा
बरसापारा स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग-फ्रेंडली होती है। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को अच्छा फायदा मिलता है, गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिनर्स को थोड़ी पकड़ मिलती है। डे-नाइट मैचों में ओस आती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करने की सोचती है।
यहां अब तक दो मेंस वनडे खेले गए हैं। एक मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम और एक में चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की। वहीं, यहां विमेंस वनडे पहली बार ही खेला जाएगा।
08:57 AM30 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
वेदर रिपोर्ट
गुवाहाटी में 30 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। सुबह के समय मौसम खुला रहेगा और धूप निकलने की उम्मीद है, तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। दोपहर तक धूप तेज होगी और तापमान 34-36°C तक पहुंच सकता है। शाम होते-होते बादल छाने लगेंगे और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी है।
