जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के नाम पर 20 वर्षीय अजय बासा की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार को मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने गोलमुरी थाने पर प्रदर्शन कि
.
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अजय की हत्या में शामिल सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की भी मांग की। अजय की मां ने बताया कि उनका बेटा ही पूरे घर का खर्च चलाता था और मां-बेटी का जीवन उसी के सहारे चलता था। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
बस्ती के लोगों ने इस घटना को पूरे समाज पर कलंक बताया। उन्होंने कहा कि तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों की बलि चढ़ाना सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य है। उन्होंने मांग की कि इस घटना में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तांत्रिक को जेल भेज दिया है। हालांकि, परिजनों और स्थानीय लोगों का मानना है कि इस घटना में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। थाने पर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासन पर सभी अपराधियों को पकड़कर कड़ी सजा दिलाने का दबाव बढ़ गया है। स्थानीय लोग परिजनों को आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं।
