मुख्य बातें

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया कन्या पूजन: महानवमी पर भालूबासा मंदिर में 251 कन्याओं को खिलाया प्रसाद – Jamshedpur (East Singhbhum) News

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया कन्या पूजन:  महानवमी पर भालूबासा मंदिर में 251 कन्याओं को खिलाया प्रसाद – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर में महानवमी के अवसर पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा धूमधाम से की गई। इस दौरान कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भालूबासा स्थित शीतला मंदिर में विधिवत कन्या पूजन किया।

.

इस अवसर पर रघुवर दास की पत्नी रुक्मणि देवी, बहू और विधायक पूर्णिमा दास साहू, पुत्र ललित दास सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। मंदिर में कुल 251 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद खिलाया गया।

कन्या पूजन के बाद रघुवर दास ने कहा कि मां दुर्गा आदि शक्ति हैं और उनकी पूजा इसी रूप में की जाती है। उन्होंने मां दुर्गा से झारखंड के सभी लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

वहीं, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि सभी को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए, क्योंकि वह हमें शक्ति प्रदान करती हैं। उन्होंने जोर दिया कि वर्ष में केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन मातृ शक्ति की पूजा होनी चाहिए, तभी सच्ची पूजा का फल प्राप्त होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *