अंबाला में गिरा रावण का पुतला, पानीपत में जलते रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले और आपस में भिड़ते 2 गुट।
हरियाणा में गुरुवार शाम को रावण का दहन किया गया। पंचकूला में CM नायब सैनी रावण के 181 फीट ऊंचे पुतले का दहन करने पहुंचे। यहां रिमोट कंट्रोल से रावण दहन किया जाना था मगर ऐन मौके पर रिमोट न चलने के कारण सीएम रावण दहन नहीं कर सके। इसके बाद जिस कारीगर
.
वहीं, हिसार में रावण और कुंभकर्ण के पुतले नहीं जल पाए। अंबाला कैंट के रामबाग ग्राउंड में बारिश के बीच पुतलों को आग लगाई गई। जब रावण का पुतला पूरा नहीं जल पाया तो उसे गिरा दिया गया। यहां दर्शकों के बीच आतिशबाजी किए जाने पर लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके साथ यहां रामलीला रद्द कर दी गई।
इससे पहले, गुरुवार दोपहर को पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और झज्जर में हुई बरसात से रावण दहन के प्रोग्राम में खलल पड़ गया। करनाल में बारिश के चलते दहन से पहले ही मेघनाद का पुतला गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई जिसे अस्पताल ले जाया गया।
पानीपत के मॉडल टाउन में रावण और सेक्टर 13/17 में कुंभकर्ण का पुतला गिर गया। बहारदुरगढ़ में भी 51 फीट का पुतला भीग गया और आग लगते ही वह जमीन पर गिर गया। रावण दहन के बाद राज्यभर में कई जगह पुतले की लकड़ियां उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। ऐसे में पुलिस को उन्हें खदेड़ना पड़ा।
इसके साथ पानीपत के सेक्टर 13/17 में 2 गुट भिड़ गए। दोनों गुटों में लात-घूंसे चले। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्ष फरार हो गए।
हरियाणा में दशहरा उत्सव के PHOTOS…
रेवाड़ी के हुड्डा ग्राउंड में जलता रावण का पुतला।

बहादुरगढ़ में रावण के पुतले की जली लकड़ियां उठाने के लिए जुटे लोग और उन्हें भगाता पुलिस कर्मचारी।

पानीपत के सेक्टर 25 के दशहरा मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के जलते पुतले।

बहादुरगढ़ में जैसे ही रावण के पुतले में आग लगाई, वैसे ही पूरा पुतला नीचे आ गिरा।

हिसार में दशानन रावण का सिर नहीं जल सका।

पानीपत के समालखा में रावण का दहन किया गया।

पंचकूला में कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सैनी।

पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में बारिश और तेज हवा के कारण गिरा रावण का पुतला।

अंबाला में आतिशबाजी के बाद भागते लोग।

करनाल में गिरा मेघनाद का पुतला, जिसकी चपेट में आकर महिला घायल हो गई।
