मुख्य बातें

हेमंत खण्डेलवाल बोले- स्वदेशी वस्तुओं से बढ़ेगा रोजगार: भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुएं खरीदें – Bhopal News

हेमंत खण्डेलवाल बोले- स्वदेशी वस्तुओं से बढ़ेगा रोजगार:  भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुएं खरीदें – Bhopal News

राजधानी में खादी के वस्त्र खरीदी का भुगतान करते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में स्वदेशी उत्पाद खरीदें ताकि प्रधानमंत्री के आह्वान को पूरा किया जा सके।

.

हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हम स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। देश का हर नागरिक उन उत्पादों का प्रयोग करे, जो हमारे देश में बना हो।

उन्होंने कहा कि खादी हमारे देश की पहचान है। इसकी शुरुआत महात्मा गांधी ने एक आंदोलन के रूप में की थी। इसका उद्देश्य यही था कि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और लोग स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं। वैसा ही अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुरू किया है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान को सार्थक बनाने स्वदेशी अपनाएं

हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि हम सभी खादी के साथ स्वदेशी उत्पाद खरीदें ताकि आत्मनिर्भर भारत को और सार्थकता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बनी वस्तुओं की खरीदारी बढ़ने से हमारे मजदूरों को काम मिलेगा, लोगों को रोजगार मिलेगा।

हमारा निर्यात बढ़ेगा और आयात कम होगा। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत आज हम लोग यहां खादी के वस्त्र खरीदने आए हैं और हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री के आह्वान को सफल बनाएंगे। हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शुक्रवार को भोपाल के जवाहर चौक स्थित खादी भंडार से खादी के वस्त्र खरीदें और डिजिटली भुगतान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *