जानकारी देते कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह व अन्य।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने रेवाड़ी पहुंचकर कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद अहीरवाल क्षेत्र से कोई प्रदेश अध्यक्ष बना है और हमारी कम्युनिटी से होने के कारण मेरी शुभकामनाएं
.
कांग्रेस ने राव नरेंद्र को तीन बार टिकट दिया
राव नरबीर ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) द्वारा जारी एक वीडियो में राव नरेंद्र पर लगाए घोटाले के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक पुराना मामला है, और इसके बावजूद कांग्रेस ने राव नरेंद्र सिंह को तीन बार टिकट दिया है, जिससे यह साफ है कि पार्टी के लिए यह कोई मुद्दा नहीं है।
मजबूत विपक्ष की भूमिका पर जोर
कैबिनेट मंत्री नरबीर ने प्रजातंत्र में मजबूत विपक्ष की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि राव नरेंद्र सत्ता पक्ष की अच्छी बातों को भी जनता के सामने लाएंगे। राव नरबीर सिंह शनिवार को भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के मुद्दे पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
प्रेसवार्ता में ये रहे शामिल
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली और पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल सहित कई अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
