मुख्य बातें

रालोद का कानपुर में मंडलीय सम्मेलन: सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा, संगठन मजबूत करने पर दिया गया जोर – Kanpur News

रालोद का कानपुर में मंडलीय सम्मेलन:  सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा, संगठन मजबूत करने पर दिया गया जोर – Kanpur News


| कानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में 4 शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का मंडलीय सम्मेलन, सदस्यता अभियान की समीक्षा और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पटेल धर्मशाला, यशोदा नगर बायपास में हुआ, जिसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद सहित विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और मंडल में सदस्यता अभियान की समीक्षा करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा रहे। प्रदेश के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे। गंगापुल पर दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया, और कार्यक्रम स्थल पर उन्हें अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता त्रिलोक त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार ने देश में माफियाराज को समाप्त किया है, जिससे समाज भयमुक्त हुआ है। त्यागी ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय के माध्यम से बेरोजगारों के लिए प्रशिक्षण और रोजगार सृजन का कार्य किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि सभी मंडलों में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जा रही है, और यह सराहनीय है। उन्होंने बताया कि कानपुर में रोजगार सृजन के लिए एक रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा। मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं के दम पर ही संगठन उन्नति करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह यादव, अंबुज पटेल, राजीकांत मिश्रा, रमा तिवारी, दीपक द्विवेदी, रामसिंह, विनोद यादव, बसंत सिंह, राकेश सिंह चौहान, दशरथ सिंह, लियाकत अली, कुंवर बृजराज सिंह राजावत, सागर शुक्ला, सूरज सिंह चौहान, परी सिंह, बी.एस. लाल, शाकिर अली, मो. इकराम, नफीस इदरीसी, नूर मोहम्मद और सतपाल सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह जानकारी पार्टी के महानगर महासचिव कुंवर बृजराज सिंह राजावत ने दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *