मुख्य बातें

खैरा-सोनो मार्ग पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग बाल-बाल बचे – Jamui News

खैरा-सोनो मार्ग पर बड़ा हादसा टला:  तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग बाल-बाल बचे – Jamui News

पेड़ से टकराने से कार क्षतिग्रस्त।

जमुई जिले में खैरा-सोनो मुख्य मार्ग संख्या 333 पर रविवार शाम करीब 4 बजे एक सड़क हादसा टल गया। सिकंदरा से धनबाद लौट रही एक टाटा नेक्सन कार बाघाखाड़ मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

.

इस हादसे में कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए। समय पर एयरबैग खुलने के कारण उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गाड़ी की तेज रफ्तार के कारण चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *