मुख्य बातें

पूर्व मंत्री कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने का मामला: NIA की 4 के खिलाफ चार्जशीट, 3 हरियाणा और एक यूपी का; फरार 2 की तलाश – Jalandhar News

पूर्व मंत्री कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने का मामला:  NIA की 4 के खिलाफ चार्जशीट, 3 हरियाणा और एक यूपी का; फरार 2 की तलाश – Jalandhar News


बीते दिन मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक हुआ था।

भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में दो गिरफ्तार आरोपी सैदुल अमीन निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश और अभि

.

वहीं, 2 फरार आरोपी कुलबीर सिंह सिद्धू निवासी यमुनानगर, हरियाणा और मनीष उर्फ काका राणा निवासी करनाल, हरियाणा के नाम शामिल हैं। सभी पर यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

पंजाब के प्रमुख नेताओं को साजिश बनाना था

यह हमला 7 अप्रैल 2025 की रात को पूर्व बीजेपी मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर किया गया था। NIA ने 12 अप्रैल को इस मामले की जांच अपने हाथों में ली थी। जांच में खुलासा हुआ है कि कुलबीर सिंह, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सदस्य है, ने अपने साथी मनीष उर्फ काका राणा के साथ मिलकर पंजाब के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाने की साजिश रची थी।

पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया।

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए फंड जुटाते थे

दोनों ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के लिए फंड जुटाने और लोगों में डर फैलाने के मकसद से यह आतंकी गिरोह बनाया था। मनीष ने बाद में सैदुल अमीन को अपनी गैंग में शामिल किया। जिसने उस रात ग्रेनेड फेंका था। ग्रेनेड कुलबीर सिंह ने मुहैया कराया था, जबकि अभिजोत जांगड़ा ने हमले के लिए फंड उपलब्ध करवाया।

हमले के बाद कुलबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर साजिश की जिम्मेदारी ली थी। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है और उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

वीएचपी नेता प्रभाकर की हत्या में भी था शामिल

NIA ने बताया कि कुलबीर सिंह को इससे पहले भी अप्रैल 2024 में VHP नेता विकास प्रभाकर की हत्या के मामले में चार्जशीट किया जा चुका है। एजेंसी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और भारत में सक्रिय BKI नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए छापेमारी और तलाशी की कार्रवाई जारी है।

पूरा मामला क्या है

7 अप्रैल 2025 की रात जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड फेंका गया था। धमाका देर रात हुआ, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। पंजाब पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मामला आतंकी साजिश से जुड़ा पाया, जिसके बाद इसे NIA को सौंप दिया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *