मुख्य बातें

आरएलपी के नेतृत्व में गाड़िया लोहार समाज ने किया प्रदर्शन: बस्ती से कब्जे हटाने और संचालित अवैध गतिविधियों को बंद करने की मांग – Ajmer News

आरएलपी के नेतृत्व में गाड़िया लोहार समाज ने किया प्रदर्शन:  बस्ती से कब्जे हटाने और संचालित अवैध गतिविधियों को बंद करने की मांग – Ajmer News

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेतृत्व में गाड़िया लोहार समाज की ओर से कलेक्ट्रेट पर सोमवार को प्रदर्शन किया गया। समाज के लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर समाज को आवंटेड चार्टर संख्या 13 मे

.

आरएलपी जिला संयोजक आशीष सोनी ने बताया कि गाड़िया लोहार समाज को आवंटित चार्टर संख्या 13 पर अवैध कब्जा कर अन्य व्यक्तियों द्वारा अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसे लेकर कई बार समाज के लोगों ने अजमेर विकास प्राधिकरण और नगर निगम को शिकायत दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

जिला संयोजक ने बताया कि इसके कारण समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसको देखते हुए सोमवार को समाज के साथ आरएलपी की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन देकर अवैध कब्जे हटाने और अनैतिक गतिविधियों को बंद करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आरएलपी की ओर से धरना दिया जाएगा। जिसकी समझ जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *