मुख्य बातें

जनता दरबार में अतिक्रमण की उठाई समस्याएं: डीएम ने सीओ-थाना प्रभारी को कार्रवाई के दिए निर्देश, 50 से अधिक मिली शिकायतें – Gaya News

जनता दरबार में अतिक्रमण की उठाई समस्याएं:  डीएम ने सीओ-थाना प्रभारी को कार्रवाई के दिए निर्देश, 50 से अधिक मिली शिकायतें – Gaya News


गयाजी में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दैनिक जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें 50 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनी गई और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

.

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। यह आम जनता की सरकार तक सीधी पहुंच का माध्यम है।

जनता दरबार में कई आवेदकों ने अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को सुनवाई कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

अवैध कब्जा और जमाबंदी से संबंधित आवेदनों के निष्पादन के लिए भी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

लोगों की समस्याएं सुनते डीएम।

शीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान करने के निर्देश

भूमि अधिग्रहण के मुआवजे से जुड़े कई आवेदन भी प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और संबंधित अंचलाधिकारी को मामले की जांच कर नियमानुसार यथाशीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए।

कुछ आवासहीन आवेदकों ने आवास योजना का लाभ दिलाने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को जांच कर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलवाने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, कुछ भूमिहीन महिलाओं ने भी आवेदन दिए, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को जांच कर उन्हें भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अन्य सभी आवेदनों पर भी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *