नारनौल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य
हरियाणा के नारनौल में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर अनेक जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लघु सचिवालय के नजदीक सभागार में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। जिसमें वि
.
वहीं दूसरी ओर वाल्मीकि सभा की ओर से जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मोहल्ला दशमेश नगर से शुरू हुई। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शाम तालाब बहादुर सिंह के पास वाल्मीकि आश्रम में पहुंची। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।
सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे
सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश यादव ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समकक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि का पगड़ी पहनकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि संत और महापुरुष किसी एक समाज के न होकर प्रत्येक समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए पार्षद सिकंदर सैनी
वहीं भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश आईटी सहप्रमुख (युवा मोर्चा,भाजपा) और नगर पार्षद सिकन्दर कुमार के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि जयंती भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करके मनाई गई। सिकन्दर कुमार ने कहा महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत साहित्य का पितामह कहा जाता है, इन्होंने हिंदू धर्म के महाकाव्य रामायण की रचना की थी। इस कार्यक्रम में वाल्मीकि सभा के प्रधान जोगिंदर जेदिया, संयुक्त सचिव कुलदीप वाल्मीकि, शिवकुमार, राधेश्याम संघेलिया, सचिन तंवर, केडी बीरबल, आकाश शर्मा और साहिल आदि मौजूद रहे।

सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक ओमप्रकाश यादव
स्लम जागृति समिति रजिस्टर्ड पटीकरा नारनौल के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन सेका मार्ग पटीकरा में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्लम जागृति समिति के प्रधान भागीरथ मल खनगवाल एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।

महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाते हुए स्लम जागृति समिति सदस्य
इस अवसर पर समिति के प्रधान भागीरथ मल खनगवाल ने समिति की तरफ से अक्षर ज्ञान ले रहे बच्चों को स्टेशनरी एवं पाठ्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर शशि शर्मा, कुलदीप यादव, दीपक खनगवाल कार्यवाहक अध्यक्ष स्लम जागृति समिति, भूप सिंह भारती, राजकुमार जेई बिगोपुर, दीपक सनातनी, महेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
