मुख्य बातें

शिमला फल मंडी में करोड़ों की ठगी: आढ़तियों से 3.81 करोड़ रुपए का सेब लेकर कर्नाटक का व्यापारी फरार – Shimla News

शिमला फल मंडी में करोड़ों की ठगी:  आढ़तियों से 3.81 करोड़ रुपए का सेब लेकर कर्नाटक का व्यापारी फरार – Shimla News

हिमाचल के शिमला स्थित शिलारू फल मंडी के सेब व्यापारी व उसके साथियों का 3.81 करोड़ रुपए लेकर कर्नाटक का व्यापारी लापता हो गया। पीडि़त व्यापारी ठियोग निवासी व्यापारी बलवीर कटोच ने कुमारसैन थाने में केस दर्ज कराया है।

.

बलवीर कटोच ने बताया कि वह 20 जुलाई 2025 से शिलारू मंडी में सेब का थोक व्यापार कर रहे हैं। यहां कर्नाटक के बेंगलुरु नॉर्थ (आरटी नगर) मोहम्मद नाज़िम भी व्यापार करता था। नाजिम ने उनसे सेब की सीजन में बड़ा सौदा किया था। इसमें बलवीर कटोच व चार अन्य व्यापारियों ने नाज़िम को 42,264 सेब के कार्टन बेचे थे।

7.22 करोड़ का माल लिया, आधा भुगतान किया

इनकी कीमत 7.22 करोड़ रुपये थी। इसमें से नाज़िम ने 3.40 करोड़ रुपये का भुगतान किया, बाकी कुछ दिन में देने को कहा। लेकिन उसने लंबे समय तक पैसा नहीं दिया। 30 सितंबर को वह बिना बताए मंडी से गायब हो गया। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

अब संपर्क भी नहीं हो रहा है

उससे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मिला। अब व्यापारियों को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसपर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी व्यापारी के खिलाफ 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *