मुख्य बातें

हांसी में मिठाई फैक्ट्री पर छापा: सीएम फ्लाइंग व फूड सेफ्टी विभाग ने की जांच; दस्तावेज सही, तीन सैंपल लैब भेजे – Hansi News

हांसी में मिठाई फैक्ट्री पर छापा:  सीएम फ्लाइंग व फूड सेफ्टी विभाग ने की जांच; दस्तावेज सही, तीन सैंपल लैब भेजे – Hansi News

​मिठाई कारखाने की जांच करती सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी की टीम

हिसार के हांसी में सीएम फ्लाइंग व फूड सेफ्टी विभाग ने मंगलवार दोपहर को धौला कुआं के पास मिठाई कारखाने में छापा मारा। यहां घी, मावा, रंग व अन्य सामग्री की जांच की। टीम ने तीन सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए सरकारी लैब भेजा गया है।

.

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. पवन चहल के नेतृत्व में टीम मिठाई के कारखाने में पहुंची। टीम ने वहां दुकानदार का लाइसेंस आदि चेक किया, जो सही पाए गए। इसके बाद वहां सफाई, गुणवत्ता और सामग्रियों का निरीक्षण किया।

त्योहारों पर मुनाफाखोर करते हैं मिलावट का खेल

डॉ. पवन चहल ने बताया कि दीपावली व अन्य त्योहारों में मिठाई , दुग्ध उत्पाद व दूसरे खाद्य सामग्रियों की मांग बढ़ जाती है। इसमें कुछ मुनाफाखोर मिलावटी और घटिया सामान बेचने के फिराक में रहते हैं। इसके चलते मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

मिलावट की आशंका हो तो तुरंत दें सूचना

मौके पर फैक्ट्री का लाइसेंस और अन्य दस्तावेज सही पाए गए हैं। सेंपलों की जांच से गुणवत्ता का पता चलेगा। लोगों से अपील की है कि कहीं भी मिलावट की आशंका हो तो तुरंत ​सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग को जानकारी दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *