मुख्य बातें

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से दिसंबर जैसी ठंड: चंबा का तापमान नॉर्मल से 18 डिग्री कम; आज यलो अलर्ट, 40KM की रफ्तार से तूफान की चेतावनी – Shimla News

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से दिसंबर जैसी ठंड:  चंबा का तापमान नॉर्मल से 18 डिग्री कम; आज यलो अलर्ट, 40KM की रफ्तार से तूफान की चेतावनी – Shimla News


लाहौल स्पीति के सिस्सू में ताजा बर्फबारी।

हिमाचल प्रदेश में अर्ली स्नोफॉल से पहाड़ों पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही नवंबर-दिसंबर जैसी ठंड हो गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान नॉर्मल से 11.5 डिग्री कम और बीते 24 घंटे में 8.6 डिग्री नीचे गिरा है। कई शहरों का पारा नॉर्मल से 18 डिग्री सेल्सियस

.

चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 17.8 डिग्री कम होने के बाद 14.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। डलहौजी का मैक्सिमम टैम्परेचर भी 14.9 डिग्री की गिरावट के बाद 8.1 डिग्री, मनाली का पारा 14.2 डिग्री की गिरावट के बाद 9.2 डिग्री, सुंदरनगर का 11.8 डिग्री कम होने के बाद 18.3, शिमला का 6.3 डिग्री कम होने के बाद 16.2 डिग्री, भुंतर का 13.8 डिग्री कम होने के बाद 15.7 डिग्री, कल्पा का 11.5 डिग्री कम होने के बाद 8.5 डिग्री रह गया है।

न्यूनतम तापमान भी नॉर्मल से नीचे गिरा

प्रदेश के ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे गर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो आज भी अधिकांश भागों में बारिश व बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग ने सभी 12 जिलों में बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।

40KM की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ना शुरू होगा। परसों यानी 9 अक्टूबर से मौसम साफ होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *