मुख्य बातें

लार्सन एंड टुब्रो ने उत्तराखंड को दिए 5 करोड़ रुपए: सीएम धामी संग मिलकर फैसला, आपदाओं से निपटने में खर्च होंगे – Uttarakhand News

लार्सन एंड टुब्रो ने उत्तराखंड को दिए 5 करोड़ रुपए:  सीएम धामी संग मिलकर फैसला, आपदाओं से निपटने में खर्च होंगे – Uttarakhand News

नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो ने ₹5 करोड़ का चेक सीएम धामी को सौंपा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर कंपनी ने हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता और राहत-पुनर्वास कार्यों के लिए ₹5 करोड़ की राशि मुख्यमंत्

.

सीएम धामी ने एलएंडटी के इस सराहनीय सहयोग के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में निजी क्षेत्र की सहभागिता राज्य सरकार के लिए बड़ी मदद साबित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता से कर रही है और निजी क्षेत्र की मदद से इन कार्यों में तेजी आएगी।

उत्तराखंड एक आपदा संवेदनशील राज्य- सीएम धामी ने यह भी बताया कि उत्तराखंड एक आपदा संवेदनशील राज्य है, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने और राहत तंत्र को और सक्षम बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।

इस अवसर पर L&T के निदेशक एस. वी. देसाई, कार्यकारी उपाध्यक्ष ए. आर. सोनी, डी.जी.एम. कॉरपोरेट अफेयर्स सचिन राणा और अपर सचिव मनमोहन मैनाली भी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *