सांसद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ
अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला आज अटारी ब्लॉक और मीराकोट क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने “वोट चोर, गद्दी छोड़ो” मुहिम के तहत चल रही गतिविधियों का जायजा लिया और मीडिया से बातचीत की।
.
सांसद औजला ने बताया कि ब्लॉक प्रधान सुखराज सिंह रंधावा, वरिष्ठ नेता रजिंदर सिंह रंधावा, और क्षेत्र के सभी सरपंच, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य घर-घर जाकर वोटर फॉर्म भरवा रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि आज स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाई और अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला।
यह मुहिम लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है — औजला
गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि यह मुहिम उन हमलों के खिलाफ है जो लोकतांत्रिक अधिकारों और वोट की पवित्रता पर हो रहे हैं। उन्होंने सीधे तौर पर मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों को इसका जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह अभियान राहुल गांधी की अगुआई में देशभर में चलाया जा रहा है, और पंजाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग इसके संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
सांसद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ
गोदी मीडिया और संस्थानों पर भी निशाना
सांसद औजला ने गोदी मीडिया और कुछ अन्य संस्थाओं पर तीखी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक फायदे के लिए जनता की भावनाओं के साथ खेला जा रहा है और कुछ संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भावनाओं में बहकर फैसले ना लें, बल्कि तथ्यों के आधार पर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
वोटर लिस्ट जांचने की अपील, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
गुरजीत सिंह औजला ने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता को चेताया कि वे सावधानी बरतें और अपनी वोटर लिस्ट की जांच अवश्य करें, ताकि 27 तारीख की वोटिंग के दौरान कोई गड़बड़ी ना हो। उन्होंने साथ ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए।
