मुख्य बातें

कुल्लू से मुख्य नशा तस्कर गिरफ्तार: कांगड़ा पुलिस ने पकड़ा, एक किलो चरस बरामद, तीन आरोपी पहले से अरेस्ट – Dharamshala News

कुल्लू से मुख्य नशा तस्कर गिरफ्तार:  कांगड़ा पुलिस ने पकड़ा, एक किलो चरस बरामद, तीन आरोपी पहले से अरेस्ट – Dharamshala News

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सफलता हासिल की है। जिले की नगरोटा बगवा पुलिस ने 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामदगी मामले के मुख्य सप्लायर को कुल्लू जिले से गिरफ्तार किया है।

.

पुलिस के अनुसार, यह मामला 3 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जब एक विशेष टीम ने हरीश कुमार उर्फ बिट्टू (45) निवासी छतरोली, नूरपुर और रोकी (34) निवासी चकधरावखान, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) को 1 किलो 6 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में नगरोटा बगवा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी पकड़ा

जांच के दौरान, 5 अक्टूबर को तीसरे आरोपी गौरव (29) निवासी चलवाड़ा, ज्वाली को भी पकड़ा गया। गौरव पर पहले गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के बीच संपर्क और समन्वय स्थापित करने का आरोप है। पुलिस की गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कुल्लू जिले का एक मुख्य सप्लायर सक्रिय था, जो चरस की आपूर्ति करता था।

इस जानकारी के आधार पर, पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और उसे कुल्लू भेजा। इस टीम ने मुख्य आरोपी रमेश चंद को 9 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। कांगड़ा पुलिस के एसपी अशोक रत्न ने बताया कि नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस की प्राथमिकता नशे के स्रोतों तक पहुंचकर उन्हें पूरी तरह समाप्त करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *