मुख्य बातें

धर्मशाला के कमरे में मिला युवक का शव: 5 दिनों से गायब था, शक होने पर लोगों ने पुलिस बुलाया – Dharamshala News

धर्मशाला के कमरे में मिला युवक का शव:  5 दिनों से गायब था, शक होने पर लोगों ने पुलिस बुलाया – Dharamshala News

कांगड़ा जिले के धर्मशाला उपमंडल के मैक्लोडगंज स्थित टैगल मोड़ में गुरुवार 9 अक्टूबर को एक किराए के कमरे से दुर्गंध आने पर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के भीतर एक युवक का शव मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान कैंट निवासी 35 साल के अमित कुमार के रूप में हुई

.

अविवाहित था मृतक

मृतक अमित कुमार अविवाहित था। उसके आसपास के लोगों और दोस्तों ने बताया कि वह पिछले पांच-छह दिनों से दिखाई नहीं दिया था और न ही किसी का फोन उठा रहा था। लगातार संपर्क न होने और संदेह बढ़ने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मैक्लोडगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *