मुख्य बातें

नौ पौवे शराब के लिए की हत्या: आगरा के श्मशान में साथी ने ही की थी शमशुद्दीन की हत्या, गिरफ्तार – Agra News

नौ पौवे शराब के लिए की हत्या:  आगरा के श्मशान में साथी ने ही की थी शमशुद्दीन की हत्या, गिरफ्तार – Agra News

आगरा के ताजगंज श्मशान घाट में मुर्दा जलाने वाले शमशुद्दीन के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या शमशुद्दीन के साथी ने नौ पौवे शराब के कारण की थी। हत्यारे ने सोते समय शमशुद्दीन पर फावडे़ से वार किया था। रविवार सुबह शमशुद्दीन जख्मी हालत में

.

पुलिस ने जांच शुरू की। हिमांशु भी श्मशान घाट में चिता लगाता है। इसके एवज में मृतक के परिवारीजन उन लोगों को रुपये देते हैं। कई युवक इस काम में लगे हुए हैं। हिमांशु और शमशुद्दीन के बीच पहले से चिता लगाने को लेकर ठनी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद हिमांशु ने पुलिस को बताया कि शमशुद्दीन को उसे नौ पौवे देने थे। वह दे नहीं रहा था। इस बात पर विवाद था। शनिवार रात उसने सोते समय उस पर हमला बोला था। शमशुद्दीन कंबल ओढ़कर सो रहा था। उसने फावड़े से उसके चेहरे पर प्रहार किया। हमला करने के बाद वह मौके से भाग गया था। घटना में कोई और शामिल तो नहीं है पुलिस यह पता लगा रही है। पुलिस ने उन लोगों को भी हिरासत में लिया है जिन्होंने भागने में हत्यारोपी की मदद की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *