मुख्य बातें

दीपावली पर बेचें सिर्फ स्वदेशी, ग्राहकों तक पहुंचाएं जीएसटी कटौती का लाभ – Ranchi News

दीपावली पर बेचें सिर्फ स्वदेशी, ग्राहकों तक पहुंचाएं जीएसटी कटौती का लाभ – Ranchi News

नवरात्रि के बाद राजधानी में दिवाली की तैयारी शुरू हो गई है। व्यापारी इस दिवाली रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दीपावली के अवसर पर व्यापारियों से सिर्फ स्वदेशी बेचने की अपील की है। चैंबर के महासचिव रोहित अग्रवाल न

.

उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया कि वे दुकान में स्पष्ट रूप से यह स्टीकर लगाएं कि यहां केवल स्वदेशी सामान ही बिकते हैं। इस बार ग्राहक भी विभिन्न स्वदेशी उत्पादों को लेकर विशेष उत्साह दिखा रहे हैं। इनमें मिट्टी के दीये, मूर्तियां, वॉल हैंगिंग्स, हैंडीक्राफ्ट, पूजन सामग्री, गृह सजावट से लेकर एफएमसीजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल सामान, कपड़ा और टेपेस्ट्री, रेडीमेड वस्त्र, फर्नीचर, खिलौने, मिठाई, किचनवेयर और बर्तन तक शामिल हैं। बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वदेशी का आह्वान और उनका वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल के दृष्टिकोण को ग्राहकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। चैंबर महासचिव ने व्यापारियों से हर हाल में जीएसटी दरों में की गई कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने की भी अपील की है। रोहित अग्रवाल ने कहा कि इससे ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा और व्यापार में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम न सिर्फ उपभोक्ताओं को राहत देगा, बल्कि लंबे समय में व्यापारियों के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

डीजीपी से मिले चैंबर अध्यक्ष, अपराध नियंत्रण पर चर्चा

प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण को लेकर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में गुरुवार को झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी अनुराग गुप्ता से पुलिस मुख्यालय में चर्चा की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सोमवार को डीजीपी की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था व अपराध की रोकथाम के लिए एक ऑनलाइन वृहद बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और सचिव शामिल होंगे। डीजीपी कार्यालय द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को यह कहा गया है कि वे बैठक से पूर्व अपने-अपने जिले में स्थानीय जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक कर व्यापार जगत से संबंधित समस्याओं व सुझावों को संकलित करें।

डीजीपी से मिलते झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य।

बैठक के दौरान राज्य में साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि साइबर अपराध की घटनाओं में बैंकों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। चैंबर के आग्रह पर डीजीपी ने जल्द ही साइबर अपराध की रोकथाम और बैंकिंग सुरक्षा पर एक विशेष सेशन आयोजित करने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि आईटी एक्ट की धारा 46 के अंतर्गत पीड़ितों के लिए मुआवजे का प्रावधान है। बैठक के दौरान राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा की गई और इसे सुधारने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

डीजीपी अनुराग गुप्ता से पुलिस मुख्यालय में मुलाकात के दौरान झारखंड चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना तथा व्यापारिक गतिविधियों के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना है। इस संबंध में चैंबर ने सभी जिलों के चैंबर ऑफ कॉमर्स को पत्राचार कर जानकारी दी है। मालूम हो कि चैंबर राज्य में व्यापारिक ग​ि​तविधियों को बढ़ाने पर कृत्संकल्प है।

साइबर क्राइम पर बैंकों की जवाबदेही तय करने की मांग

व्यापार जगत से जुड़ी समस्याएं व सुझाव किए जाएंगे संकलित

व्यापार के लिए अनुकूल और सुरक्षित​ बनेगा झारखंड

इस दिवाली रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद, चैंबर ने व्यापारियों से की अपील…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *