मुख्य बातें

विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन आज से शुरू: लखीसराय में महागठबंधन उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार – Lakhisarai News

विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन आज से शुरू:  लखीसराय में महागठबंधन उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार – Lakhisarai News

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज शुक्रवार से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 18 अक्टूबर तक चलेगी। हालांकि, बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट लखीसराय विधानसभा पर महागठबंधन ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है, जिससे

.

एनडीए गठबंधन में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से टिकट मिलना लगभग तय है, जिसकी औपचारिक घोषणा का इंतजार है। यह सीट भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है, जहां से सिन्हा लगातार चार बार विधायक रहे हैं। सूर्यगढ़ा विधानसभा से भी एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

दूसरी ओर, महागठबंधन में उम्मीदवारों को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति है। पटना से लेकर दिल्ली तक, महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद नाम घोषित न होने से कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ रही है।

स्थानीय नेताओं और संभावित उम्मीदवारों को अंतिम समय तक टिकट मिलने या कटने का डर सता रहा है। इस बीच, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अपनी पहली सूची में लखीसराय से सुरेश प्रसाद सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।

उम्मीद है कि अगले एक से दो दिनों में सभी प्रमुख पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देंगी, जिसके बाद लखीसराय जिले में चुनावी सरगर्मी और तेज हो जाएगी। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है और हाई अलर्ट मोड पर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *