मुख्य बातें

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी: राजस्थान के सीकर-सिरोही-पाली, MP के राजगढ़ में रात का तापमान 15°C; दक्षिण में भारी बारिश जारी

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी:  राजस्थान के सीकर-सिरोही-पाली, MP के राजगढ़ में रात का तापमान 15°C; दक्षिण में भारी बारिश जारी


  • Hindi News
  • National
  • India Snowfall Photos; IMD Weather Rainfall Update | Rajasthan Himachal MP Punjab Haryana

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केदारनाथ में बर्फबारी के बाद मशीन से हेलीपैड पर जमा हुई बर्फ हटाता कर्मचारी।

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से हो रही बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाने लगा है।

उत्तराखंड में बर्फबारी हुई, हालांकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बारिश हो सकती है। हिमाचल के कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कांगड़ा और शिमला में बर्फ की चादर बिछी है।

मैदानों में कई जिलों में तापमान गिरकर 20°C से नीचे आ गया है। बुधवार को मध्य प्रदेश का राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 15.6°C दर्ज हुआ। राजस्थान के सिरोही में भी रात का तापमान 15° रहा।

इसके उलट, दक्षिण भारत के 6 राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में भी शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट है।

देशभर के मौसम की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश: BRO के कर्मी भारी बर्फबारी के बाद मनाली-लेह राजमार्ग पर बारालाचा ला दर्रे से बर्फ हटाते हुए।

हिमाचल प्रदेश: BRO के कर्मी भारी बर्फबारी के बाद मनाली-लेह राजमार्ग पर बारालाचा ला दर्रे से बर्फ हटाते हुए।

कर्नाटक: चिक्कमगलुरु में बारिश के दौरान ट्रैक्टर चलाते समय एक व्यक्ति खुद को बचाने के लिए छाते का इस्तेमाल करता हुआ दिखा।

कर्नाटक: चिक्कमगलुरु में बारिश के दौरान ट्रैक्टर चलाते समय एक व्यक्ति खुद को बचाने के लिए छाते का इस्तेमाल करता हुआ दिखा।

जलपाईगुड़ी में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त घरों का हाल।

जलपाईगुड़ी में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त घरों का हाल।

उत्तराखंड: ताजा बर्फबारी के बाद केदारनाथ के पीछे पहाड़ पूरी तरह सफेद दिखने लगे हैं।

उत्तराखंड: ताजा बर्फबारी के बाद केदारनाथ के पीछे पहाड़ पूरी तरह सफेद दिखने लगे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *