मुख्य बातें

कुत्ते को बचाने में स्कार्पियो पेड़ से टकराई, 4 घायल: कोडरमा-सतगावां के अंगार मोड़ के पास हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर – koderma News

कुत्ते को बचाने में स्कार्पियो पेड़ से टकराई, 4 घायल:  कोडरमा-सतगावां के अंगार मोड़ के पास हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर – koderma News

कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सतगांवां-कोडरमा मुख्य मार्ग पर अंगार मोड़ के पास एक स्कार्पियो (DL 8C 3145) अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़

.

हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी सवार सतगांवां से झुमरीतिलैया जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया गया।

कुत्ते को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कार्पियो महथाडीह पेट्रोल पंप के पास से गुजर ही रही थी कि अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। चालक ने उसे बचाने के लिए गाड़ी मोड़ी, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह चारों घायलों को बाहर निकाला। स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया।

सीट बेल्ट ने बचाई दो युवकों की जान

घायलों की पहचान गोहाल निवासी मिथिलेश यादव (35), बासोडीह निवासी संदीप साव (30), सागर राजवंशी (16) और राहुल प्रजापति (18) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राहुल और सागर पीछे की सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट लगाई हुई थी। हादसे के दौरान एयरबैग खुलने से दोनों को हल्की चोटें आईं।

वहीं, आगे बैठे मिथिलेश यादव और संदीप साव ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और सुरक्षा के उपाय बढ़ाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *