मुख्य बातें

थप्पड़ का बदला लेने दोस्त की हत्या की,फिर शव जलाया: इंजीनियर दोस्त ने पहले बीयर पिलाई, सिर-गर्दन पर वार कर मार डाला;5 दिन बाद गिरफ्तार – Raipur News

थप्पड़ का बदला लेने दोस्त की हत्या की,फिर शव जलाया:  इंजीनियर दोस्त ने पहले बीयर पिलाई, सिर-गर्दन पर वार कर मार डाला;5 दिन बाद गिरफ्तार – Raipur News


रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मिले जले हुए शव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की शिनाख्त 17 वर्षीय सिद्धार्थ भतपहरी के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि सिद्धार्थ को उसके इंजीनियर दोस्त तरुण शुक्ला ने इसलिए मार डाल

.

पुलिस ने इस मामले में तरुण शुक्ला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

प्लांट के पीछे जंगल में तरुण का जला हुआ शव राहगीरों ने देखा था।

सिद्धार्थ और तरुण का हुआ झगड़ा, बदला लेने के लिए बुलाया था शराब पीने

मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे सिद्धार्थ और तरुण के बीच झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के बाद तरुण ने मन में बदला लेने का ठान लिया। फिर 8 अक्टूबर की शाम को तरुण ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर सिद्धार्थ को शराब पीने के बहाने बुलाया। तीनों उसे जिंदल स्टील प्लांट के पीछे जंगल की ओर ले गए, जहां शराब पीते समय फिर उनके बीच झगड़ा हो गया।

गुस्से में आकर तरुण ने बीयर की बोतल से सिद्धार्थ के सिर और गले पर कई बार वार किया। जब सिद्धार्थ नीचे गिर पड़ा, तो आरोपियों ने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया, जिससे वहीं पर उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए तरुण ने पेट्रोल पंप से तेल खरीदा और रात में वापस लौटकर शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

मंदिर हसौद थाना। (फाइल फोटो)

मंदिर हसौद थाना। (फाइल फोटो)

अगली सुबह राहगीरों ने आधा जला हुआ शव देखकर पुलिस को खबर दी। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके से बीयर की बोतल, पत्थर और पेट्रोल का डिब्बा बरामद किया। जांच में पता चला कि सिद्धार्थ को आखिरी बार तरुण के साथ देखा गया था।

मोबाइल के लोकेशन और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तरुण शुक्ला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। मंदिर हसौद पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *