नारनौल में हुए हादसे के बाद सड़क पर पड़ा शव
हरियाणा के नारनौल में शनिवार देर रात महेंद्रगढ़ रोड पर हुए हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति मोहल्ला पुरानी सराय का रहने वाला है। वह किसी काम से हाउसिंग बोर्ड गया था। वापस आते समय हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलि
.
मोहल्ला पुरानी सराय निवासी करीब 50 वर्षीय राजू सैनी बुधवार रात को करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर हाउसिंग बोर्ड से अपने घर आ रहा था। वह एसपी आवास के सामने पहुंचा तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर ने तेज रफ्तार से गाड़ी को चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक
टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर ने बाइक सवार राजू सैनी को कुचल भी दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही आसपास लोग जमा हो गए। वहीं इसकी सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

हादसे के बाद जमा हुए लोग
गाड़ी में ही बैठा रहा ड्राइवर
वहीं दूसरी ओर गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी के अंदर ही बैठा रहा। लोगों ने उसको भागने नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया तथा ड्राइवर को भी पकड़ा। गाड़ी का ड्राइवर रेवाड़ी रोड कैलाश नगर निवासी बताया जा रहा है।
सब्जी बेचने का करता काम
राजू सैनी महावीर चौक के पास ही सब्जी बेचने का काम करता है। उसके दो लड़के हैं। इनमें एक लड़का बाहर जॉब करता है, जबकि दूसरा लड़का उसके साथ ही रेहड़ी लगाता है।
