पानीपत के सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के दोस्त।
पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम कर रहे युवक की उस समय मौत हो गई जब उसके ऊपर कपड़े का भारी रोल गिर गया। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक काम के दौरान थककर वहीं फैक्ट्री में सो गया था।
.
फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि इसराना में एक वस्त्र निर्माण फैक्ट्री संचालित है। उसने बताया कि फैक्ट्री में बिहार के जिला वैशाली निवासी पप्पू पासवान (19) मजदूरी का काम पिछले करीब एक साल से कर रहा है।दोपहर में फैक्ट्री में काम करने के बाद वह थकान की वजह से वहीं थक पर सो गया। इसी दौरान ऊपर रखा हुआ कपड़े का बड़ा रोल अचानक उसके ऊपर गिर पड़ा जिससे वह बुरी तरह दब गया।
सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद कर्मचारियों से जानकारी लेती पुलिस।
आसपास के कर्मचारियों ने रोक हटाकर बाहर निकाला
आसपास काम कर रहे कर्मचारियों ने जब यह हादसा देखा तो वह तुरंत रोल हटाने के लिए दौड़े और उन्होंने रोल को हटाकर उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में पप्पू को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ रहने वाले जयपाल ने बताया कि वह पानीपत के छोटू राम चौक के पास रहते हैं। मृतक पप्पू भी उनके साथ किराए पर रहता था हादसे की खबर मिलते ही फैक्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया
इसराना थाना SHO महिपाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वह बिहार से पानीपत के लिए रवाना हो चुके हैं।
