पुलिस ने नवीन उर्फ लच्छा को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सोनीपत पुलिस की क्राइम यूनिट खरखौदा ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनीपत के मॉडल टाउन निवासी नवीन उर्फ लच्छा के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुल
.
यह मामला 2 अक्टूबर, 2025 को विनोद नामक व्यक्ति द्वारा सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई शिकायत से संबंधित है। विनोद ने बताया था कि उनके रिश्तेदार हरीश मॉडल टाउन स्थित अपने घर को बंद कर बच्चों के पास ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं।
5 सितंबर, 2025 को हरीश के एक पड़ोसी ने एक अज्ञात व्यक्ति को उनके मकान के मुख्य द्वार से कूदकर भागते देखा था। जब विनोद ने घर खोलकर देखा तो पाया कि वहां से करीब 1 किलो चांदी के नए बर्तन, बीस पीतल के पुश्तैनी बर्तन, 13 पीतल की मूर्तियां, 2 डिजिटल वॉल क्लॉक, 3 इन्वर्टर, 1 बैटरी, 1 41 इंच का एलईडी टीवी, कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी, पानी की मोटर, पानी का मीटर, स्टील के 10 नए बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था।
क्राइम यूनिट खरखौदा के जांच अधिकारी विनीत ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। गिरफ्तार आरोपी नवीन उर्फ लच्छा से पुलिस रिमांड के दौरान चोरी किए गए सामान के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि उसे बरामद किया जा सके।
