मुख्य बातें

अमाल मलिक पर भड़कीं गौहर खान: नॉमिनेशन टास्क में अभिषेक को उकसाने के आरोप लगाए, मेकर्स पर भी खड़े किए सवाल

अमाल मलिक पर भड़कीं गौहर खान:  नॉमिनेशन टास्क में अभिषेक को उकसाने के आरोप लगाए, मेकर्स पर भी खड़े किए सवाल


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार हो रहे झगड़ों से सुर्खियों में है। हाल ही में शो में नॉमिनेशन टास्क हुआ था, जिस बीच अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच जमकर झगड़ा हुआ और बात हाथापाई तक पहुंच गई। अब शो की पूर्व विजेता अमाल मलिक पर भड़क गई हैं। उनका आरोप है कि अमाल ने अभिषेक को जानबूझकर उकसाया और शो के मेकर्स द्वारा भी उन्हें कॉल आउट नहीं किया गया।

गौहर खान ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘किसी की हिम्मत कैसे हुई किसी का चेहरा छूने की। लगभग होटों को दबाने की। ये क्या हो रहा है। उकसाने के लिए छूना भी फिजिकैलिटी है। क्या ये बात सीधी नहीं है। अमाल को इस हरकत के लिए जवाबदेह ठहराओ या फिर सभी को जानवरों की तरह एक-दूसरे को मारने के लिए खुला छोड़ दो।’

आगे उन्होंने लिखा- ‘अगर ये सब मंजूर है तो लिमिट कहां तय होगी। कहां लिखा है कि किसी के शरीर को किसी भी रूप में छूना जायज है। अब कौन चार्ज किया माथा टच करने। अब भी उकसाने वाला नहीं था?’

बता दें कि टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने के लिए साथी कंटेस्टेंट्स को पानीपुरी खिलानी थी। जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा पानी पुरी मिलती वो नॉमिनेट होता। इस दौरान अमाल ने अभिषेक को पानी पुरी खिलाते हुए उनके गाल को बुरी तरह छुआ था। इससे अभिषेक भड़क गए और उन्होंने अमाल को धक्का मार दिया। इसके बाद बसीर, अभिषेक से भिड़ गए और जमकर झगड़ा हुआ।

बता दें कि बीते हफ्ते जीशान कादरी शो से एविक्ट हो चुके हैं। इस हफ्ते शो से एविक्ट होने के लिए नीलम, मृदुल तिवारी, मालती चहर और गौरव खन्ना नॉमिनेटेड हैं।

इस समय शो दो गुटों में बंट चुका है, एक गुट अमाल मलिक का है, जिसमें बसीर अली, शहबाज, नीलम, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, प्रणीत हैं। वहीं कुनिका सदानंद और नेहल चुडासमा किसी ग्रुप से नहीं जुड़ी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *