मुख्य बातें

बिहार चुनाव, भाजपा की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी: दोनों डिप्टी CM समेत 12 मंत्री लड़ेंगे चुनाव; 48 विधायक रिपीट, विधानसभा अध्यक्ष का टिकट कटा – Bihar News

बिहार चुनाव, भाजपा की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी:  दोनों डिप्टी CM समेत 12 मंत्री लड़ेंगे चुनाव; 48 विधायक रिपीट, विधानसभा अध्यक्ष का टिकट कटा – Bihar News


बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी को तारापुर से, विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है।

.

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटा गया है। नंदकिशोर 5 बार से पटना सिटी से जीतते आ रहे हैं। उनकी जगह पर बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को उतारा है।

कुम्हरार से 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का भी टिकट कटा है। इनकी जगह संजय गुप्ता को मौका मिला है। संजय पार्टी में प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं।

लिस्ट में 12 मंत्रियों और 9 महिलाओं के भी नाम हैं। पार्टी ने 48 विधायकों को रिपीट किया है। इस बार भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 71 के नाम सामने आ गए हैं। अब 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बाकी है।

बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। 2020 में भाजपा ने 7 अक्टूबर को 27 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की थी।

बीजेपी की पूरी लिस्ट देखिए…

5-5 बार के विधायकों को हटाकर नए चेहरों को मौका

अब लिस्ट के 6 बड़े चेहरों को जानिए

बीजेपी ने दोनों डिप्टी CM के साथ 12 मंत्रियों को मैदान में उतारा है। मंत्री मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज कुमार बबलू, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, सुरेंद्र मेहता, डॉक्टर सुनील कुमार, संजय सरावगी, डॉ. प्रेम कुमार को भी टिकट दिया गया है।

  • सम्राट चौधरी: फिलहाल बिहार के डिप्टी CM हैं। MLC हैं इस बार तारापुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
  • विजय सिन्हा: अभी बिहार के डिप्टी CM हैं। लखीसराय से विधायक हैं। बीजेपी के पुराने नेता हैं।
  • मंगल पांडे: बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। MLC हैं। इस बार सीवान से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
  • नीतीश मिश्रा: बिहार सरकार में उद्योग मंत्री हैं। पूर्व CM जगन्नाथ मिश्रा के बेटे हैं। झंझारपुर से विधायक हैं। पार्टी ने फिर मौका दिया है।
  • रामकृपाल यादव: पाटलिपुत्र से 2 बार सांसद रह चुके हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में लालू की बेटी मीसा से चुनाव हारे थे। किसी समय लालू यादव के करीबी माने जाते थे। पार्टी ने दानापुर से विधायक का चुनाव लड़वाने का फैसला लिया है।
  • डॉ. प्रेम कुमार: बिहार सरकार में मंत्री हैं। बीजेपी के पुराने सीनियर लीडर हैं। पार्टी ने गया शहर सीट से फिर मौका दिया है।

बीजेपी ने 12 मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है

बीजेपी ने 12 मंत्रियों को मौका दिया है। इनमें एमएलसी रहे सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय के भी नाम हैं। साथ ही 8 बार के विधायक और सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार को भी पार्टी ने फिर से मौका दिया है।

बीजेपी ने पहली लिस्ट में 48 विधायकों की रिपीट किया है

9 महिलाओं को मौका, अंतरराष्ट्रीय शूटर और विधायक श्रेयसी सिंह को फिर मौका

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और 13 महिलाओं को टिकट दिया था। इस बार बीजेपी 101 सीटों पर लड़ रही है। 9 महिलाओं को टिकट दिया है।

2020 में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा

2020 में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें पार्टी 74 सीटें जीती थी। अभी वर्तमान बिहार में बीजेपी के 80 विधायक हैं।

हर सीट के सामाजिक, जातीय समीकरण, पिछले चुनावी नतीजों और संभावित उम्मीदवार की ताकत का गहन विश्लेषण किया गया, ताकि गठबंधन की हर सीट मजबूत हो।

पार्टी नेताओं का दावा है कि 2025 के चुनाव में भी बीजेपी न केवल सत्ता बरकरार रखेगी, बल्कि पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *