मुख्य बातें

सिविल डिफेंस वालंटियर मार्केटों में संभालेंगे भीड़ मैनेजमेंट: त्योहारों के सीजन में तैनाती की बन रही स्ट्रेटजी, पुलिस आई एक्टिव मोड में – Chandigarh News

सिविल डिफेंस वालंटियर मार्केटों में संभालेंगे भीड़ मैनेजमेंट:  त्योहारों के सीजन में तैनाती की बन रही स्ट्रेटजी, पुलिस आई एक्टिव मोड में – Chandigarh News


चंडीगढ़ पुलिस की टीमें सेक्टर 19 की मार्केट में जाकर जायजा लेते हुए।

चंडीगढ़ में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में मार्केट्स में भीड़ और आपराधिक वारदातों पर रोक लगाने की जिम्मेदारी अब सिविल डिफेंस वालंटियर संभालेंगे। इन्हें तैनात करने की तैयारी पुलिस व प्रशासन की तरफ से कर ली गई है। इसके अलावा, मार्केट में तैना

.

व्यापारियों ने उठाया मुद्दा

सेक्टर-19 सदर मार्केट के प्रधान राकेश कुमार, नीटा मार्केट के दुकानदार विवेक वत्स सहित अन्य ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि त्योहारों के कारण मार्केट में भीड़ बढ़ गई है। इस कारण चोरी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इसके अलावा, पर्चियां कटने के बाद लोग जहां जगह मिल रही है, वहीं बैठ रहे हैं। इससे किसी इमरजेंसी में फायर ब्रिगेड की गाड़ी को निकलने की भी जगह नहीं बची है। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। इस व्यवस्था को ठीक करने के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर की मदद ली जानी चाहिए। इसके अलावा, पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाए।

सेक्टर-19 मार्केट में त्योहारों के सीजन में माकेट का जायजा लेते पुलिस अधिकारी।

एसएसपी को लिखा पत्र

एक थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में एसएसपी को पत्र लिखकर मार्केट के दुकानदारों की बात से अवगत करा दिया गया है। वालंटियर डीसी दफ्तर के अंतर्गत आते हैं, इसलिए उसकी अनुमति के लिए एसएसपी पत्र लिखेंगी। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का समय बढ़ाने के लिए जैसे ही आदेश मिलेंगे, इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।

सिविल डिफेंस वालंटियर की पासिंग आउट परेड। (फाइल )

सिविल डिफेंस वालंटियर की पासिंग आउट परेड। (फाइल )

400 है सिविल डिफेंस वालंटियर

सिविल डिफेंस वालंटियर वे नागरिक होते हैं, जो युद्ध या अन्य आपात हालात में प्रशासन की मदद करते हैं। वे राहत और बचाव कार्य तथा प्राथमिक उपचार में मदद करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुलिस की तरफ से सिविल डिफेंस वालंटियर की भर्ती की गई थी। इनकी संख्या करीब 400 के आसपास है। कुछ समय पहले इनकी ट्रेनिंग पूरी हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *