बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुंगेर में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 6 नवंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर SP सैयद इमरान मसूद खुद सड़कों पर उतरकर कानून-व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बांक मोड़ के पास गाड़ियों की सघन जांच की और
.
SP ने मौके पर तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा को रोकने के लिए जिलेभर में लगातार गश्ती अभियान, फ्लैग मार्च और गाड़ी जांच जारी है, ताकि मतदाता भयमुक्त माहौल में मतदान कर सकें।
अब तक 7 मिनीगन फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया गया
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद मुंगेर पुलिस ने एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर केंद्रीय पुलिस बल के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। अब तक 7 मिनीगन फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया गया है और छापेमारी के दौरान 23 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।
अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ भी अभियान
इसके अतिरिक्त, पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ भी अभियान चलाया है। आचार संहिता लगने के बाद से अब तक 765 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की गई है। वहीं, विभिन्न पुराने मामलों में फरार चल रहे 75 आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
20,000 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया
मुंगेर पुलिस ने एक सप्ताह में 5 ठिकानों पर छापेमारी कर लगभग 20,000 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने कार्रवाई करते हुए 7,00,000 रुपए की कैश भी जब्त की है। यह जानकारी SP सैयद इमरान मसूद ने दी।
